Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

नशे के खिलाफ एसपी का एक्शन: चिता पार्टी की मीटिंग में कहा-शोहरत वाले संदिग्ध लोगों पर मुखबिर लगाए

-बैठक में सभी को शहर में अवैध मादक पदार्थ पर सूचना संकलित कर कड़ी कार्यवाही के दिए निर्देश

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। नशे के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा एक्शन मोड़ में आए है। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर चिता पार्टी की ताबड़तोड़ बैठक ली। इसमें शहर के चारों थानों के 10 चीता पार्टियों के सभी जवान शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि अवैध मादक पदार्थों के विक्रय और उपयोग के संबंध में सूचनाएं प्राप्त कर उन पर वैधानिक कार्यवाही की जाएं। क्षेत्र के जितने भी ऐसे पूर्व अपराधी है, जिनकी शोहरत है। वर्तमान समय में शोहरत वाले जितने भी संदिग्ध व्यक्ति हैं, जो कि अवैध मादक पदार्थ (चरस,गांजा, स्मैक आदि ) का व्यापार कर रहे हैं। उन पर मुखबिर सूचना तंत्र विकसित कर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट कहा गया कि अवैध मादक पदार्थों पर प्रभावी कार्यवाही करवाने वाली चिता पार्टियों को पुरुस्कृत किया जाएगा। परंतु यदि वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आने पर थाने के अतिरिक्त किसी अन्य टीम द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के संबंध में कार्रवाई की। तब संबंधित बिट प्रभारी/चिता पार्टी पर कठोर विभागीय कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी चिता पार्टी से क्षेत्र के संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी भी ली गई। सभी चिता पार्टी को बीट में अवैध मादक पदार्थों पर की गई कार्यवाही के संबंध में हर 4 दिन में प्रतिवेदन भेजने के लिए निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान को अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई करने के दौरान चिता पार्टी द्वारा किए गए कार्य निष्पादन के संबंध में गोपनीय प्रतिवेदन भेजने के लिए निर्देशित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.