Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

डीआरएम ऑफिस के समिति कक्ष में सफाई कर्मचारियों को बुलाकर जानी समस्याएं

-राष्‍ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग उपाध्यक्ष श्रीमती अंजना पंवार की रेल अधिकारियों के साथ मीटिंग।

-रेलवे सफाई कर्मचारियों सहित कॉन्ट्रेक्ट कर्मचारियों से भी की पूछताछ।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रोज डीआरएम ऑफिस सहित रेेेलवे के अन्य सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने वाले सफाई कर्मचारियों के लिए मंगलवार का दिन पूछपरख वाला रहा। समिति कक्ष में बुलाकर न केवल उनसे कामकाजी समस्याओं के बारे में पूछताछ की गई। बल्कि उनकी सुविधाओं का ध्यान रखने को लेकर रेल अधिकारियों को निर्देश दिए।


दरअसल दिन में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (भारत सरकार) उपाध्यक्ष श्रीमती अंजना पंवार डीआरएम ऑफिस पहुंची। उन्होंने समिति कक्ष में डीआरएम रजनीश कुमार सहित शाखा अधिकारियों के साथ मीटिंग की। उन्होंने मंडल के विभागीय सफाई कर्मचारियों के साथ मंडल कार्यालय, रेलवे स्टेशन, मंडल चिकित्सालय पर कार्यरत कॉन्ट्रैक्ट सफाई कर्मचारियों के साथ चर्चा की। रेलवे सफाई कर्मचारियों के वेतन, पेंशन, आवास एवं अन्य सुविधाओ के बारे में चर्चा की। साथ ही कॉन्ट्रैक्ट सफाई कर्मचारियों से पूछा कि उन्हें नियमित वेतन मिल रहा या नही। सफाई के लिए उन्हें उपकरण, यूनिफार्म मिल रही है। उन्हें रेस्ट मिलता है या नही। ऐसी सभी सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इस मौके पर उपस्थित एसी/एसटी कर्मचारी यूनियन, वेस्‍टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन, वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। उनके द्वारा उठाये गए मुद्दों पर चर्चा की गई।
मंडल रेल प्रबंधक द्वारा अंजना पंवार को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। अधिकारियों ने उन्हें मिले निर्देशों की मंडल में अनुपालना सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.