Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

खिलाड़ी टीम भावना से खेलें, खेल का इंजॉय भी करें, जी जान से खेले

-रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड में अन्तर मंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे के सालाना स्पोर्ट्स शेड्यूल के मुताबिक मंगलवार को दोपहर 3 बजे रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित अंतर मंडलीय फुटबॉल स्पर्धा की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि सीनियर डीओएम प्रवीण तिवारी रहे। उन्होंने संबंधित करते हुए कहा कि रतलाम मंडल को फुटबॉल जैसे प्रचलित प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। यह हमारे लिए सम्मान व हर्ष का विषय है। सभी खिलाड़ी टीम भावना से खेले। बल्कि सभी टूर्नामेंट में खेल का इंजॉय करें।
सीनियर डीओएम तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद फुटबॉल पर किक मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।


मालूम हो कि पश्चिम रेलवे मुंबई मुख्यालय द्वारा स्पोर्ट्स कैलेंडर के मुताबिक सभी मंडलों को बारी बारी से विभिन्न प्रतियोगिताओं की मेजबानी दी जाती है। इस क्रम में रतलाम मंडल को इस वर्ष अंतर मंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है।

प्रतियोगिता में ये टीम शामिल

अंतर मंडलीय फुटबॉल स्पर्धा में पश्चिम रेलवे जोन के कुल 6 मंडल की 8 टीमें भाग ले रही है। इसमे रतलाम, बड़ोदरा, अहमदाबाद, भावनगर, राजकोट तथा मुंबई की टीम शामिल है। जबकि दो अन्य टीम में दाहोद वर्कशॉप तथा परेल वर्कशॉप की टीम खेलेंगी। रतलाम मंडल की मेजबानी है। इसलिए मंडल द्वारा टीमों के ठहरने का इंतजाम किया गया है।

7 जुलाई को होगा फाइनल मैच

मुख्य कल्याण निरीक्षण खेलकूद हरिश चांदवानी के मुताबिक प्रतियोगिता को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी है। प्रतियोगिता में रोज 2 मैच खेले जाएंगे। इसका फाइनल मैच 7 जुलाई को खेला जाएगा। विजेता टीम को मेडल व शील्ड प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में सीनियर डीओएम तिवारी के अलावा वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर बारोठ, सुनील चतुर्वेदी, ऑल इंडिया ओबीसी एसोसिएशन के मंडल मंत्री अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष मुन्नालाल राजपूत, राजेन्द्र सेन, क्रिकेट कोच लोकपाल सिंह सिसोदिया, जैसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, रघुनाथ महतो सहित अन्य मौजूद रहे। संचालन मुख्य कल्याण निरीक्षक खेलकूद चांदवानी ने किया।
पहला मैच अहमदाबाद व रतलाम मंडल के बीच खेला गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds