Logo
ब्रेकिंग
वशिष्ठ की विशिष्ट उपलब्धि.... अवॉर्डी बास्केटबॉल खिलाड़ी संजय वशिष्ठ अब ऑल इंडिया चयन समिति में बने ... जेसी बैंक की 113वीं आम सभा: अंशधारकों के लिए कई ऐतिहासिक फैसलों पर लगी मुहर, डिविडेंड और लोन स्लैब म... श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति.....46 साल की स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा पर सवाल, अब आंतरिक कल... Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ...

एक्शन का रिएक्शन: पार्षद पर कचरे का ढेर लगाने का आरोप, बढ़ा आक्रोश, गरमाई राजनीति

-मामला जावरा फाटक चौराहे से गुमटियां हटाने के बाद उपजे विवाद का।

-कलेक्टर के आश्वासन के बाद गुमटीधारियों ने पुलिस थाने पर दिए बयान।

न्यूज जंक्शन-18

रतलाम। जावरा फाटक से सेजावता चौराहे तक फोरलेन निर्माण को लेकर पिछले दिनों अतिक्रमण हटाने के विरोध का मामला अभी थमा नही है। उस समय मुख्य रोड के आसपास से गुमटियां हटाई गईं थी। तब जावरा फाटक से महावीर नगर की ऒर नाले से सटी गुमटियां भी हटाने की कार्रवाई की गई थी। बाद में रहवासियों ने कलेक्टर से चर्चा की तो उन्हें आश्वासन मिलने पर गुमटियां फिर से यथास्थान रख दी गई। लेकिन पिछ्ले दिनों नाले की सफाई से निकली मिट्टी उस एरिया में दोबारा लगी गुमटियों के सामने रख दी गई। इसे लेकर गुमटीधारियों में आक्रोश फैलने लगा है। लोगों का कहना है कि गुमटियों के पीछे आर मशीन संचालक को लाभ दिलाने के लिए पार्षद द्वारा परेशान किया जा रहा है। इसी मामले में गुरुवार को रहवासी बयान देने स्टेशन रोड थाने अपने बयान देने पहुंचे।

 

इधर, गुमटीधारी जफ़र खान का कहना है कि जावरा फाटक चौराहे पर उनके दो पीढ़ियों से गुमटी में दुकान संचालित की जा रही है। अतिक्रमण में हटाने के बाद सभी ने कलेक्टर से मुलाकात की। तब उनके आश्वासन के बाद ही दोबारा गुमटियां रखी है। क्षेत्रीय पार्षद द्वारा जबरन दखल देकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। पार्षद प्रतिनिधि शेरू पठान द्वारा जेसीबी से नाले से निकाला गया मलबे का ढेर मुख्य रोड पर

लगवा दिया। 15 दिनों से रहवासियों को आने-जाने में परेशानी आ रही है।

गुरुवार को इस मामले में स्टेशन रोड थाने से बयान देने उन्हें बुलवाया गया था। वहां हमने अपनी परेशानी बताकर थाना प्रभारी को पार्षद प्रतिनिधि के की मनमानी से अवगत कराया है।

इस मामले में पार्षद प्रतिनिधि शेरू पठान का कहना है कि फोरलेन निर्माण के लिए प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी। जब फोरलेन बनेगा तो बची हुई गुमटियां भी हर हाल हटानी पड़ेगी। जावरा फाटक चौराहे पर नाले की सफाई के लिए निकाली गई मिट्टी सड़क पर रखी है। गुमटियां हटने पर नाले की पुख्ता सफाई की जाएगी। बाद में मिट्टी का ढेर भी हटा दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.