Logo
ब्रेकिंग
रेलवे पीरियॉडिकल तबादलों की प्रकिया बेपटरी....नियम ताक पर, चहेते कर्मचारियों का बचाव, 8 लाख रुपए बका... शासकीय धन के दुरुपयोग का नज़ारा....रतलाम में रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप का बड़ा खेल, चवन्नी के सामान का 10... रेलवे डीज़ल शेड में दिखा उत्साह... भगवान विश्वकर्मा जयंती का भव्य आयोजन, रेलकर्मियों ने ली सुख-समृद्ध... रतलाम रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप में ऐसी धांधलियां: मनमाने टीए क्लेम से सरकार को चपत, रेलवे ऑफिस परिसर बन... यात्री सुविधा की पहल....चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर अब फतेहाबाद तक चलेगी, जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस के ... रेलवे CCTC कैडर: पैनल आउट... लिस्ट पर बवाल, पदोन्नति पर सवाल, सीनियर पैनल से बाहर, जूनियरों को मिले... कमीशन की मशीन बना रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप?... अल्प शिक्षित कर्मचारी को दी इंचार्ज की बागडौर, बंगलों पर... ग्राम बनबटी व खाचरौद की ये बेटियां कर रही क़माल...पढ़ाई की सफलता रंग लाई, प्रेमलता ने GMC भोपाल में MB... अभियंता दिवस पर नवाचारी विद्यार्थियों का सम्मान....अनिल झालानी बोले- नवाचार को अभियंता का कर्तव्यबोध... लापरवाही का अड्डा बना रतलाम मंडल रेलवे अस्पताल: करोड़ों का फंड स्वाहा, एसी बंद और छुट्टियों के नाम पर...

रोटरी गार्डन में रेलवे का नुक्कड़ नाटक, समपार फाटक पार करते समय सावधानी बरतने की दी समझाइश

-अंतराष्ट्रीय समपार फाटक दिवस पर डीआरएम की मौजूदगी में आयोजन।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। अंतराष्ट्रीय समपार फाटक दिवस पर रेलवे द्वारा रोटरी गार्डन रतलाम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार रहे। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के मंचन के माध्यम समपार फाटक पार करते समय सावधानी बरतने की समझाइश दी गई।
मालूम हो कि रेल और यात्रियों की सुरक्षा के लिए समपार फाटक मील का पत्थर साबित हुआ है। ट्रेनों के बढ़ते परिचालन एवं गति में वृद्धि ने समपार फाटक का महत्व बढ़ा दिया है। जिसके कारण रेल दुर्घटनाओं में कमी आई हैं। समय-समय पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सिविल डिफेंस वालंटियर यात्रियों एवं आम नागरिकों को समपार फाटक को पार करते समय सावधानियां बरतने की जानकारी देते है।
इसी के तहत रोटरी गार्डन में गुरुवार आमजन को जागरूक करने का प्रयास नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया गया। बताया गया कि हमे बंद फाटक के नीचे से निकलने, ईयर फोन को कानों में लगाकर समपार फाटक पार करने तथा मवेशियों को रेल लाइन के पास विचरण से बचना होगा। इस तरह की छोटी-छोटी सी लापरवाही देश का बड़ा नुकसान कर सकती हैं। हम जब समपार फाटक पार करे। तब रेल लाइन के दोनों तरफ देखे, कोई ट्रेन तो नहीं आ रही हैं। यह सुनिश्चित करके ही फाटक पार करें। समपार फाटक पर अपने वाहनों की गति भी कम रखना चाहिए। तांकि संभावित दुर्घटना को टाला जा सके। इस कार्यक्रम में रोटरी अध्यक्ष, रोटरी सचिव रेलवे के अधिकारियों की उपस्थिति रही। संचालन रतलाम सिविल डिफेंस इंचार्ज चेतन मीणा ने किया। आभार वरिष्ठ संरक्षा अधिकारी उमाशंकर प्रसाद ने व्यक्त किया। यह कार्यक्रम जावरा, मंदसौर नीमच, उज्जैन, इंदौर, देवास, चिंतामन गणेश, डॉक्टर अंबेडकर नगर पर भी आयोजित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.