Logo
ब्रेकिंग
रेलवे मटेरियल विभाग की घूसखोरी...12 स्थानों पर तलाशी में मिले काली कमाई के सबूत, आरोपी आज होंगे न्या... इस मैसेज ने रेलवे जोन में फैलाई सनसनी...मटेरियल विभाग के तीन डिप्टी सीएमएम को किया सीबीआई ने ट्रेस डीआरएम की सहमति: डीजल शेड पहुंचने के लिए बनेगी डेढ़ किलोमीटर एप्रोच रोड, वर्क ऑर्डर जारी बड़ी जीत : क्रमिक भूख हड़ताल 98वें दिन खत्म, उज्जैन लॉबी के पद यथावत रहेंगे मैं और मेरी कविता फॉलोअप: चोर को पकड़ने वाले पुलिसकर्मी को मिलेगा एक लाख रुपए का इनाम जीआरपी चौकी से डाट की पुल मेनरोड सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा बिफोर स्ट्राइक एक्शन: 19 पोलिंग बूथ पर 91 प्रतिशत मत डले, अब सरकार को जगाएंगे पुरानी पेंशन की मांग को लेकर दिल्ली जंतर-मंतर पर हल्ला बोल, परिषद के सैकड़ों कर्मचारी शामिल हड़ताल का सीक्रेट बैलेट : रेलकर्मियों से कराया गोप (नी) य मतदान, एक पेटी में ताला दूसरी में लगा नकुचा

आलोट विधानसभा से गुड्डू को मिले टिकिट, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में डेरा डाला, लगाई गुहार

-आलोट से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे कांग्रेस के दिल्ली प्रधान कार्यालय।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। विधानसभा चुनाव के पहले राजनीतिक घटनाक्रम के चलते आलोट विधानसभा क्षेत्र के कद्दावर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने पसंदीदा नेता प्रेमचंद गुड्डू को उम्मीदवार बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नई दिल्ली के प्रधान कार्यालय जा पहुंचे। उन्होंने गुहार लगाई कि आलोट से अबकी बार गुड्डू की उम्मीदवारी रहे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव और मध्यप्रदेश के प्रभारी जेपी अग्रवाल से मुलाकात कर आलोट विधानसभा क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओ की भावनाओं से अवगत कराया।

ये पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे दिल्ली

प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व नगर पंचायत आलोट में नेता प्रतिपक्ष डॉ. सुनील चौपड़ा, ताल कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष रमेश पाठक, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व जनपद सदस्य एडवोकेट नीलम जितेन्द्र सिंह सोलंकी, ताल ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी एडवोकेट तेजेंद्र सिंह जादौन, ताल ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष छगनलाल पाटीदार रणायरा, पूर्व जनपद सदस्य और ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष आलोट बगदीराम पाटीदार पाटन, किसान नेता कुलदीप सिंह परिहार , ब्लॉक युवा कांग्रेसी पूर्व अध्यक्ष लाल सिंह गुर्जर मोरिया, सरपंच उमराव सिंह गुर्जर, नैनसिंह तारागढ़, युवा कांग्रेस नेता सत्यनारायण प्रजापति बरडिया राठौर, समरथ शर्मा धतुरिया, नारायण सिंह परिहार कमलाखेड़ी, नरवर सिंह गुर्जर हनुमंतिया, करण धनगर हरिहाखेड़ा, रईस खान खजुरीदेवडा, इमरान खान, दीपक, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष दशरथ पाटीदार डांबडिया, समरथ पाटीदार पाटन सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं शामिल थे। इस प्रतिनिधिमंडल ने वर्तमान विधायक की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट होकर विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी परिवर्तन की बात रखी।

इन्होंने हाईकमान के समक्ष यह बात रखी

एडवोकेट नीलम जितेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद आज तक आलोट विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी किसी भी संस्था में चुनाव जीतकर कांग्रेस पार्टी का परचम नही लहरा पाई है। इसका एकमात्र कारण वर्तमान विधायक की गुटीय राजनीति को बढ़ावा देना है। भाजपा से हाथ मिलाकर चलना और कार्यकर्ताओ को सम्मान न देना रहा है। अतः सभी जनप्रतिनिधि और आम जनता, कार्यकर्ता विजयी कर्मठ उम्मीदवार चाहते है। जिसके लिए पूर्व सांसद और आलोट से पूर्व विधायक प्रेमचंद गुड्डू उपयुक्त उम्मीदवार है। अतः हाईकमान से सादर अनुरोध है कि सशक्त और विजयी उम्मीदवार को टिकिट दिया जाए। किसान नेता रमेश पाठक ने कहा हर हाल में हम विधानसभा चुनाव कांग्रेस को जिताकर लाएंगे। सुनील चौपड़ा ने कहा वर्तमान विधायक की छवि चुनाव जीतने योग्य नहीं है। सभी कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में टिकिट परिवर्तन की बात हाईकमान के समक्ष रखी। बाद में सभी कार्यकर्तागण संगठन के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल से मिले। उनका अभिनंदन कर विधानसभा 223 की बात रखी। सभी कार्यकर्ताओ ने ऑल इंडिया कांग्रेस महासचिव से आलोट विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर आम कार्यकर्ताओ की भावनाओं से रूबरू होने का भी आग्रह किया है। कार्यकर्ताओ के विरोध प्रदर्शन के चलते वर्तमान विधायक मनोज चावला को टिकिट देना पार्टी को महंगा पड़ सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.