Logo
ब्रेकिंग
रेलवे पीरियॉडिकल तबादलों की प्रकिया बेपटरी....नियम ताक पर, चहेते कर्मचारियों का बचाव, 8 लाख रुपए बका... शासकीय धन के दुरुपयोग का नज़ारा....रतलाम में रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप का बड़ा खेल, चवन्नी के सामान का 10... रेलवे डीज़ल शेड में दिखा उत्साह... भगवान विश्वकर्मा जयंती का भव्य आयोजन, रेलकर्मियों ने ली सुख-समृद्ध... रतलाम रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप में ऐसी धांधलियां: मनमाने टीए क्लेम से सरकार को चपत, रेलवे ऑफिस परिसर बन... यात्री सुविधा की पहल....चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर अब फतेहाबाद तक चलेगी, जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस के ... रेलवे CCTC कैडर: पैनल आउट... लिस्ट पर बवाल, पदोन्नति पर सवाल, सीनियर पैनल से बाहर, जूनियरों को मिले... कमीशन की मशीन बना रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप?... अल्प शिक्षित कर्मचारी को दी इंचार्ज की बागडौर, बंगलों पर... ग्राम बनबटी व खाचरौद की ये बेटियां कर रही क़माल...पढ़ाई की सफलता रंग लाई, प्रेमलता ने GMC भोपाल में MB... अभियंता दिवस पर नवाचारी विद्यार्थियों का सम्मान....अनिल झालानी बोले- नवाचार को अभियंता का कर्तव्यबोध... लापरवाही का अड्डा बना रतलाम मंडल रेलवे अस्पताल: करोड़ों का फंड स्वाहा, एसी बंद और छुट्टियों के नाम पर...

चली जेसीबी: तस्करों के अवैध अतिक्रमण को प्रशासन ने ध्वस्त किये गए

-थाना जावरा शहर क्षेत्र के दो तस्करों से करीब 01 करोड़ 20 लाख रुपए की शासकीय भूमी अतिक्रमण से मुक्त कराई
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। मादक यदार्थ की तस्करी के आरोपी के खिलाफ प्रशासन द्वारा कार्रवाई कर अवैध अतिक्रमण को गिराया।
पुलिस के मुताबिक जावरा शहर थाना क्षेत्र के सूचीबद्ध बदमाश गुड्डू उर्फ इकबाल पिता बाबु बरकत पठान (50) निवासी हाथीखाना जावरा व फिरोज पिता निसार खां निलगर (35) निवासी नाना साहब का मोहल्ला जावरा के खिलाफ़ यह कार्रवाई की। इन पर अवैध मादक यदार्थ एवं अवैध शराब, जहरीली शराब सहित कई धाराओं में क्रमश 23 एवं 10 अपराध पंजीबध्द है। इनके विभिन्न न्यायालयों में मामले विचाराधीन है। दोनों ही अवैध मादक पदार्थ एवं शराब के माफिया होकर अपने परिवार की महिलाओ के माध्यम से अवैध मादक पर्दाथ (झंडु) सप्लाई का काम पिछले काफी समय से कर रहे थे।अवैध कमाई से इनके द्वारा शासकीय भूमि में अवैध अतिक्रमण कर निर्माण कार्य किया जा रहा था। इनकी अवैध अतिक्रमण एवं निर्माण की जांच के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को नगर पुलिस अधीक्षक जावरा के माध्यम से प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था। जिस पर से 10 जून को एसडीएम जावरा हिमांशु प्रजापति के नेतृत्व में नायब तहसीलदार ढोढर नवीन गर्ग एवं नायाब तहसीलदार बडावदा मगेन्द्र सिसोदिया, कस्बा पटवारी पंकज राठौर, नवीन शर्मा, प्रवीण जैन एवं अन्य एवं नगरपालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया तथा नगरपालिका अमला द्वारा हाथीखाना स्थित गुड्डू उर्फ इकबाल पिता बाबु बरकत जाति पठान का अवैध निर्माण ध्वस्त कर शासकीय भूमि पर जो अतिक्रमण करीब 30 लाख का हटावाया गया।


इसी प्रकार फिरोज पिता निसार खां निलगर खां का
अवैध अतिक्रमण ध्वस्त कर शासकीय भूमि से करीब 90 लाख रुपए का कब्जा हटवाया गया।
कार्रवाई में एसडीओपी जावरा रविन्द्र बिलवाल, थाना प्रभारी जावरा शहर वीडी जोशी, थाना प्रभारी बडावदा दर्शना मुजालदे, थाना प्रभारी कालूखेड़ा आनन्द भाभोर, थाना प्रभारी औ. क्षेत्र जावरा प्रकाश गडरिया, चौकी प्रभारी हुसैन टेकरी कुलदीप डाबी, चौकी प्रभारी ढोढर राजेश मेहरा मय अपने बल के साथ उपस्थित रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.