Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

रतलाम नगर से महानगर बनने की ओर अग्रसर – विधायक चेतन्य काश्यप

-दिलबहार चौराहा से महाराजा सज्जनसिंहजी की प्रतिमा तक सड़क निर्माण का भूमि पूजन।
-विधायक काश्यप व महापौर पटेल ने किया कार्य का भूमि पूजन।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। कोरोना काल के बाद रतलाम नगर में 40 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण के कार्य हो रहे हैं। जिसमें से कई पूरे हो चुके हैं। कुछ का कार्य प्रगति पर है। शहर की गली मोहल्लों में भी सड़क निर्माण पर 15 करोड़ खर्च होंगे। इससे पूर्व चारों तरफ फोरलेन का जाल बिछने की तैयारी हो चुकी है। नई सड़कों के कारण रतलाम के आसपास के क्षेत्रों से कनेक्टीविटी बढ़ी है। इससे व्यापार में वृद्धि हुई है और नगर से रतलाम महानगर बनने की ओर अग्रसर हो रहा है।
उक्त उद्गार विधायक चेतन्य काश्यप ने कायाकल्प योजना के तहत दिलबहार चौराहा से महाराजा सज्जनसिंह जी की प्रतिमा तक 60.61 लाख की लागत से बनने वाली सड़क के नवनिर्माण कार्य के भूमि पूजन समारोह में व्यक्त किए। उन्होने कहा कि विकास की परिकल्पना को धरातल पर उतारकर उसे मूर्तरूप देना बहुत ही बड़ा कार्य है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार दिन-प्रतिदिन नगर व प्रदेश का विकास कर रही है। मुख्यमंत्री ने विकास कार्य के साथ-साथ सामाजिक विकास की जनकल्याणकारी योजनाऐं बनाकर उन्हे भी मूर्त रूप दिया है। जिससे आज प्रदेश की महिलाओं में एक अलग ही आत्म विश्वास दिखाई दे रहा है। सरकार की लाड़ली बहना योजना पूरे विश्व में चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि यह महिलाओं को आत्म निर्भर एवं सशक्त बनाएगी।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि विधायक काश्यप की विकासवादी सोच के कारण रतलाम में विकास की अविरल गंगा बह रही है। जिसके तहत प्रतिदिन नगर में विकास कार्य हो रहे है। नए विकास कार्याे के भूमिपूजन भी निरंतर हो रहे है। इससे रतलाम नगर को महानगर बनाने से अब कोई नहीं रोक सकता। वरिष्ठ नेता मनोहर पोरवाल ने इससे पूर्व कहा कि पूरे नगर में फोरलेन सड़कों का जाल सा बिछ गया है। इससे रतलाम अब बदला-बदला सा नजर आ रहा है। नगर में 10 वर्षाे के दौरान जो विकास कार्य हुए हैं उससे रतलाम महानगर लगने लगा है।
प्रारंभ में विधायक काश्यप, महापौर पटेल, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, क्षेत्रीय पार्षद योगेश पापटवाल व रामू डाबी, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, सपना त्रिपाठी, पार्षद परमानन्द योगी, धर्मेन्द्र रांका, रणजीत टांक, शबाना खान, पूर्व महापौर परिषद सदस्य प्रेम उपाध्याय, पवन सोमानी, पूर्व एल्डरमेन रवि जौहरी, पार्षद प्रतिनिधि शेरू पठान, राजेन्द्र चौहान, राजेश माहेश्वरी, हार्दिक मेहता, गौरव त्रिपाठी, जलज सांखला सहित क्षेत्रीय नागरिक व व्यापारियों ने सड़क के नव निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ किया। संचालन रजनीश गोयल ने किया व आभार पार्षद योगेश पापटवाल ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds