Logo
ब्रेकिंग
रेलवे पीरियॉडिकल तबादलों की प्रकिया बेपटरी....नियम ताक पर, चहेते कर्मचारियों का बचाव, 8 लाख रुपए बका... शासकीय धन के दुरुपयोग का नज़ारा....रतलाम में रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप का बड़ा खेल, चवन्नी के सामान का 10... रेलवे डीज़ल शेड में दिखा उत्साह... भगवान विश्वकर्मा जयंती का भव्य आयोजन, रेलकर्मियों ने ली सुख-समृद्ध... रतलाम रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप में ऐसी धांधलियां: मनमाने टीए क्लेम से सरकार को चपत, रेलवे ऑफिस परिसर बन... यात्री सुविधा की पहल....चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर अब फतेहाबाद तक चलेगी, जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस के ... रेलवे CCTC कैडर: पैनल आउट... लिस्ट पर बवाल, पदोन्नति पर सवाल, सीनियर पैनल से बाहर, जूनियरों को मिले... कमीशन की मशीन बना रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप?... अल्प शिक्षित कर्मचारी को दी इंचार्ज की बागडौर, बंगलों पर... ग्राम बनबटी व खाचरौद की ये बेटियां कर रही क़माल...पढ़ाई की सफलता रंग लाई, प्रेमलता ने GMC भोपाल में MB... अभियंता दिवस पर नवाचारी विद्यार्थियों का सम्मान....अनिल झालानी बोले- नवाचार को अभियंता का कर्तव्यबोध... लापरवाही का अड्डा बना रतलाम मंडल रेलवे अस्पताल: करोड़ों का फंड स्वाहा, एसी बंद और छुट्टियों के नाम पर...

13वां साॅई भंडारा: 12 जून को डीआरएम परिसर में लेंगे श्रद्धालु प्रसादी

-रतलाम रेलवे स्टाफ कार युनियन द्वारा आयोजन।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। 13वाॅ साॅई भंडारा डीआरएम ऑफिस परिसर में होगा। इसमें पूजन के बाद श्रद्धालु भोजन प्रसादी ग्रहण करेंगे। जानकारी देते हुए आबिद हुसैन मीर ने कहा कि रतलाम रेलवे कार स्टाफ यूनियन द्वारा इस वर्ष भी सांई भंडारे का आयोजन सुबह 11 से शाम 4 बजे किया जाएगा। इसमे हजारों श्रद्धालु भोजन प्रसादी का लाभ लेंगे। इससे पहले साईं बाबा की आरती एवं पूजा अर्चना की जाएगी।

आबिद मीर पुनः अध्यक्ष


रेलवे कार स्टाफ युनियन की 31 मई को बैठक हुई। इसमे आबिद हुसैन मीर को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। मीर 9वीं बार अध्यक्ष चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर जसवंत टांक, कोषाध्यक्ष सुनील साॅईराम, सचिव मनीष कैथवास सहित वीरेंद्र नागौरा, बाबुसिंह, अभिषेक, अश्विनी, कोमल, प्रताप सदस्य चुने गए। मीडिया प्रभारी सुनील व्यास को नियुक्त किया गया। रहे।
——-

रेलवे सीओएस लीना नागदे वाक प्रतियोगिता में प्रथम


रतलाम। रतलाम रेल मंडल में क्षेत्रीय स्तर पर वाक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमे सीओएस स्थापना लीना नागदे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अगले चरण की प्रतियोगिता में लीना मुंबई मुख्यालय पर भाग लेने जाएगी।
——

वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के पूर्व सहायक मंडल मंत्री गोविंदलाल शर्मा को पत्नीशोक


रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के पूर्व सहायक महामंत्री एवं हिंद मजदूर सभा के प्रदेश महामंत्री गोविंद लाल शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती राधा रानी शर्मा का गुरुवार को चिकित्सा उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया है। शव यात्रा आज 8 जून शाम 5 बजे उनके निवास स्थान इंदिरा नगर से जवाहर नगर मुक्तिधाम गई। इसमे बड़ी संख्या में रेलकर्मी व शहरवासी शामिल हुए। जानकारी यूनियन के प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.