Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

उत्कृष्ट विद्यालय का उत्कृष्ट प्रदर्शन, राज्य मेरिट में 12वीं में दीक्षिता को 5 वां, 10वीं में अक्षत को 9 वां स्थान

-जिला मेरिट में कु. प्राची पाठक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जिले के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य मेरिट में अपना स्थान बनाया है।
संस्था प्राचार्य सुभाष कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य मेरिट में कक्षा 12वीं में कु. दीक्षिता जैन ने कला संकाय में 5वां स्थान तथा कक्षा 10वीं में राज्य मेरिट में अक्षत भावसार ने 9वां स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार जिला मेरिट में कु. प्राची पाठक ने तीसरा स्थान प्राप्त कर संस्था व जिले का गौरव बढ़ाया।
कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 95.8% रहा। जिसमें प्रथम श्रेणी में 90.7.% तथा द्वितीय श्रेणी में 43% विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया।
इसी तरह कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 85.25% रहा। जिसमें प्रथम श्रेणी में 71.4% तथा द्वितीय श्रेणी में 13.8% विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया।
उत्कृष्ट विद्यालय के अध्यक्ष कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने विद्यालय के श्रेष्ठ प्रदर्शन पर संस्था प्राचार्य कुमावत, शिक्षकों व प्रदेश स्तर पर संस्था का नाम गौरवान्वित करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इधर, प्राचार्य कुमावत ने परीक्षा परिणाम आते ही विद्यार्थियों का मिठाई खिलाकर व पुष्पहार द्वारा सम्मान किया। इस अवसर पर सुनील कुमार कदम, श्रीमती माया मौर्या, सुश्री यशस्वी वर्मा, डॉ. ललित मेहता, मनोज मूणत, श्रीमती रीना कोठारी, सुरेश राठौड़, ईश्वर सिंह राठौर सहित विद्यालय परिवार ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रदान की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.