Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

हलचल मई दिवस: आयोजनों से श्रम शक्ति, रैली से दिखाई ताकत


-श्रम संगठनों ने शहर के विभिन्न मार्गों से रैली निकाली।
-रेलवे डीजल शेड में मनोरंजक गतिविधियां हुई, किया पुरस्कार।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। अंतरराष्ट्रीय मई दिवस पर सोमवार को शहर में श्रृंखलाबद्ध आयोजन हुए। श्रम संगठनों की संयुक्त रैली निकाली। रेलवे डीज़ल शेड में भी मनोरंजन गतिविधियां हुई। कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया।
श्रम संगठनों की संयुक्त समिति एवं एमपीएमएस आरयू के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई वाहन रैली अलकापुरी श्रमिक चौराहे से चली। नगर निगम चौराहा पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित हुई। संबोधित करते वरिष्ठ कॉम एचएन जोशी, इप्का केमिकल संघ के लाखन सिंह, बैंक एम्प्लॉयज संघ के नरेन्द्र जोशी, आगनवाड़ी संघ अध्यक्ष कृष्णा सोनगरा, आशा, ऊषा कार्यकर्ता संघ अध्यक्ष मीनाक्षी गौड़, जनवादी लेखक संघ अध्यक्ष रणजीत सिंह, पेंशनर्स संघ के गीता देवी राठौड़, एमआर संघ के अभिषेक जैन, सीटू अध्यक्ष अश्विनी शर्मा व वरिष्ठ कॉम. मांगीलाल नगावत ने संबोधित किया। कॉम. जोशी ने कहा कि 1 मई 1886 को शिकागो में दमनात्मक कार्यवाही के कारण कई श्रमिक शहीद हुए और तभी से ये परंपरा बन गई है। सीटू अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि भारत देश में शताब्दी वर्ष के रूप में इसे मनाया जा रहा है। इस अवसर नरेंद्र सिंह सोलंकी, स्नेहिल मोघे, निखिल मिश्रा सहित विभिन्न ट्रेड यूनियन के साथी उपस्थित थे।

शेड को 25000 रुपए का पुरस्कार

रेलवे डीजल शेड में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ डीआरएम रजनीश कुमार ने किया। सीनियर डीएमई कमलसिंह चौधरी के संचालन में कई आयोजन हुए। डीआरएम ने शेड की बेहतर संचालन व्यवस्था को देखते 25000 रुपए पुरस्कार की घोषणा की। बाद में रेलकर्मियों सहित परिजनों के लिए सांस्कृतिक आयोजन व मनोरंजक स्पर्धाएं हुई। डीआरएम द्वारा इन गतिविधियों के लिए 10000 रूपए का पुरस्कार दिया। इस मौके पर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ, वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन, ऑल इंडिया ओबीसी एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। ओबीसी एसोसिएशन द्वारा ट्रॉफी दी गई।

यूनियन का झंडा फहराया

ko

वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के कार्यक्रम का आयोजन किया। यूनियन कार्यालय पर झंडा फहराया। इसके बाद सामूहिक गान गाया। इधर, रेलवे स्टेशन पर ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष व यूनियन के महामंत्री जेआर भोसले का स्वागत किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.