Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

गलत ओर से आए तेज रफ्तार डंपर ने कुचला, घिसटता रहा शव

डिंडौरी। रूसामाल के गर्रा टोला में बुधवार को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक डंपर में फंस गया। डर के कारण डंपर चालक फरार हो गया। स्‍थानीय लोगों के चिल्‍लाने पर किसी तरह रुका और शव को छोड़कर भाग गया। वहीं दूसरा युवक घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरिफ खान पिता जलीम खान उम्र 27 वर्ष निवासी मडियारास थाना बेनीबारी करनपठार जिला अनूपपुर बहनोई साजिद खान उर्फ गोलू पिता शहीद खान 28 वर्ष निवासी ग्राम घानामार थाना डिंडौरी के साथ अपनी बाइक क्रमांक एमपी 65 एमसी 6781 से मडियारास से डिंडौरी के लिए निकला था। साजिद खान उर्फ गोलू बाइक चला रहा था। ग्राम रुसामाल के गुर्राटोला के पास एक पीले रंग का डंपर क्रमांक एमपी 18 जीए 4353 जिसमें ईंट लोड थी, उस का चालक बहुत तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक चलाते बेनीबारी तरफ से आया और मोटर साईकिल में पीछे से गलत ओर से टक्कर मार दी। चालक डंपर छोड़कर भाग गया है। आरिफ को कई जगह चोटें आई है। आरिफ के बहनोई साजिद उर्फ गोलू खान के ऊपर डंपर चढ गया, जिससे उसकी मौके पर उनकी मौत हो गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.