Logo
ब्रेकिंग
अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क... रेल मंत्री साहब, C&W स्टाफ की कमी दूर की जाए.... रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला PRKP का प्रतिनिधि... पीईटी टेस्ट में निकला ग्राउंड का मुन्नाभाई... बिहार का अजीत धराया, पहले निरंजन नाम से दिया टेस्ट, बा... भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिक आस्था के साथ दाहोद में हुआ DC JEWELLERS का शुभागमन रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के पिछले तेवर से अलर्ट....यात्री सुविधा से नाखुश, रेल अधिकारियों से बोले- इंदौर,... डेमू रैक की डिमांड.... इंदौर रेल मार्ग पर यात्रियों बेइंतहा परेशानी, नया रैक व कोच संख्या बढ़ाई जाएं इन्हें पदों का लाभ दिलाया....एएलपी साथियों ने WRMS का जताया आभार, किया मंडल मंत्री नागर का सम्मान श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ... रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा... सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क...

अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन….. सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों की छेड़ी तान

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। कला एवं संगीत के क्षेत्र में अग्रणी संस्था अनुनाद द्वारा गत 05 सितंबर 2026 को स्थानीय सर्किल जेल में एक “देशभक्ति गीत एवं हास्य कवि सम्मेलन” का आयोजन जेल अधीक्षक लक्ष्मणसिंह भदोरिया एवं उप जेल अधीक्षक ब्रजेश मकवाने के सानिध्य में किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ उपजेल अधीक्षक ब्रजेश मकवाने ने सभी कवियों व कलाकारों का परिचय करवाकर किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कवि एवं मंच संचालक डॉ. चंचल चौहान नें किया ।
चंचल चौहान के नेतृत्व में बाहर से आए कविगण रामूजी हठीला, गोपाल धुरंधर, सुश्री नमृता नमिता, भोपाल, विष्णु विश्वास, अनिल गिरी गोस्वामी आदि ने हास्य, श्रृंगार रस एवम देशभक्ति कविताओं का पाठ किया।


संस्था की और से गायक जीतेंद्र चौहान, अनिता सिंह एवं आद्या तिवारी ने मधुर देशभक्ति गीत, भजन एवं फिल्मी गीतों की प्रस्तुति दी। कैदियों ने कविताओं एवम देशभक्ति गीतों का खूब आनंद उठाया तथा गीतों पर झूमते हुए नज़र आए। देशभक्ति एवं हास्यरस की कविताओं पर पूरे समय ठहाके लगते रहे।
जेल स्टाफ के श्री राजेश बाम्बीवाल एवम श्री राणावत जी ने भी गीत सुनाकर समा बांधा ।
कार्यक्रम के अंत में जेल अधीक्षक लक्ष्मण सिंह भदोरिया ने सभी कवियों एवं कलाकारों स्वागत कर स्मृति चिह्न भेंट किया तथा आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds