Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

खतम इलेवन का कब्जा बरकरार…. रतलाम चैंपियंस ट्रॉफी में फाइनेंस सर्कल को हराया में

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 के फाइनल मैच में ख़तम इलेवन ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टीम ने फाइनेंस सर्कल को हराया।

बता दें कि स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की स्मृति में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से रतलाम नगर की खेल प्रतिभाओं  के सृजन के उद्वेश्य से 26 मार्च से 11 अप्रैल तक की टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन किया गया।  रंगारंग आतिशबाजी के बीच हुए सुपर फाइनल मैच में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य आतिथ्य, विशेष उपस्थिति पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय संरक्षक महेंद्र कोठारी अशोक पोरवाल उपस्थिति रही।

भव्य सुपर फाइनल मैच के मुख्य अतिथि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने संबोधित करते हुए कहा कि रतलाम चैंपियंस लीग आर सी एल स्व कुशाभाऊ ठाकरे की स्मृति में हो रहा है। ये मेरे लिए किसी तीर्थ स्थान पर आने जैसा है। इस प्रकार की प्रतियोगिता से कम उम्र में ही खिलाड़ी देश को मिल रहे , सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेलकर हार जीत का जश्न मनाएं। स्वागत भाषण संरक्षक महेंद्र कोठारी द्वारा दिया गया।
संचालन यतेंद्र भारद्वाज आभार मनीष शर्मा ने किया।
अतिथियों ने परिचय प्राप्त कर राष्ट्रगान किया।

इस तरह रहा मैच:-समिति संयोजक विकास कोठारी, यतेंद्र भारद्वाज, सचिव जयेश राठौर ने बताया कि सुपर फाइनल मैच में टॉस जीतकर खतम इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 101 रन बनाए।  पूरण व्यास 35, योगेंद्र सिंह 18, राजेंद्र सिंह 14 ने अपना योगदान दिया।
फाइनेंस सर्किल के गेंदबाज गुलशन प्रजापति ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके प्रबल गौतम अनिल निनामा विपिंदर ने 1-1 विकेट चटकाए ।
फाइनेंस सर्किल ने पहले ओवर से ही लक्ष्य का तेजी से पीछा किया। शक्ति घोषरे 24, मैच में अनिल निनामा शून्य पर आउट, अक्षय चौधरी 12, विपेंद्र की शानदार बल्लेबाजी 34 रन , गेंदबाज पूरण व्यास ने महत्वपूर्ण 3 विकेट झटके। प्रतियोगिता के सभी मेन ऑफ द मैच स्व श्रीमती श्यामा महेंद्र ओझा की स्मृति में उनके सुपुत्र असीम ओझा की ओर से नगद 500 रुपए के साथ प्रदान किए गए। पुरस्कार भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय महापौर प्रहलाद पटेल महेंद्र कोठारी द्वारा प्रदान किया गया।

टीमों को मिले नगदी पुरस्कार व ट्रॉफी:- विजेता टीम को नगद एक लाख इक्यावन हजार रुपए एवं ट्रॉफी, उप विजेता पचहत्तर हज़ार नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की गई साथ ही लीग के अन्य पुरस्कर में भी नगद पुरस्कार के साथ ट्राफी प्लेयर ऑफ द मैच पूरण व्यास रहे।
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अनिल निनामा, बेस्ट बैटर शक्ति घोषरे, बेस्ट बोलर योगेंद्र सिंह, बेस्ट फील्डर विपेंद्र बेस्ट ग्राउंड्स मेन शब्बीर को दिया गया। नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। कमेंट्री मालवा के प्रसिद्ध कवि चंचल चौहान सिद्धू फेम, योगेंद्र सिंह जादौन, गोविंद मालवीय भीम भाई द्वारा की गई। स्कोरिंग दिग्विजय सिंह, जीशान खान काव्यांश टेलर द्वारा की गई।

ये अतिथि व दर्शक भी मौजूद रहे। इस अवसर पर महेंद्र कोठारी दिनेश पोरवाल, वैभव जाट देव शंकर पांडे, मनीष शर्मा,संजय शर्मा, दिनेश राठौर, प्रिंस बना, दीपक मइड़ा, गोपाल सोलंकी, अनारसिंह, दिलीप गांधी, मनीष शर्मा, किशोर बिजरावत, रखब चतर, अरुण चौरड़िया, लवकेश जोशी, योगेंद्र जोदोन, अजय मालाकार, दिग्विजय सिंह, कवि चंचल, विजय राठौर, अविनाश शर्मा, गोविंद मालवीय, चेतन पावेचा, चेतन शर्मा , प्रशांत व्यास, सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी दर्शक आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.