Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

रेलवे महिला समिति की फिटनेस पहल…स्वास्थ्य की पटरी पर रेलकर्मियों की दौड़, 3 किमी लंबा “रेल रन” 12 अप्रैल को

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। स्वास्थ्य एवं फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन, रतलाम द्वारा 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को प्रातः 06:30 बजे 3 किमी दूरी तक “रेल रन” का आयोजन किया जा रहा है।
यह इवेंट सेवारत एवं सेवा निवृत रेल कर्मचारियों तथा उनके परिजनों के लिए किया जा रहा है।
दौड़ रतलाम रेलवे सुरक्षा बल ग्राउंड से शुरू होगी एवं समापन भी इसी स्थल पर किया जाएगा।

मुख्य कल्याण निरीक्षक हरीश चांदवानी ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। जिनमें 1-10 वर्ष, 11-20 वर्ष, 21-30 वर्ष से लेकर 60-70 वर्ष तक के वर्ग शामिल हैं। प्रत्येक आयु वर्ग में विजेताओं को अलग-अलग पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, रन पूर्ण करने वाले सभी प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी अपने-अपने विभाग में उपलब्ध कराए गए लिंक के माध्यम से पूर्व पंजीकरण करा सकते हैं।

इस दौड़ में समय पर उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। स्वस्थ जीवनशैली की दिशा में एक सकारात्मक कदम बढ़ाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds