टॉयलेट की शीट काटकर ट्रेन के एसएलआर से चुराते थे सामान… 2016 से फरार चल रहे, आरपीएफ ने पकड़ा, भेजा जेल
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जयपुर-भोपाल इंटरसिटी के एसएलआर से फर्म व कंपनियों द्वारा बुक किया सामान चुराने वाले फरार दो आरोपियों को आरपीएफ ने पकड़ा। इन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया। आरोपियों ने दूसरे मंडल में भी चोरियां की थी। रतलाम में इनके खिलाफ प्रकरण दर्ज होने के बाद से ये फरार चल रहे थे।
आरपीएफ प्रशासन द्वारा निरीक्षक पीआर मीणा के मार्गदर्शन में वारंट तामील करने के लिए टीम का गठन किया गया। जिसमें एएसआई विजेन्द्र सिंह, एएसआई संतोष सिंह और स्टाफ को वारंट तामील के लिए लगाया गया। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वारंटी आरोपी मोहम्मद शफी उर्फ सूफी पिता अमरुद्दीन (35) निवासी दुशापड़ा साहिबगंज (झारखंड) और आरोपी मोहम्मद अफरोज पिता मोहम्मद हाफ़िज़ (32) निवासी हजरत खान का बाड़ा थाना कासिम बाजार मुंगेर (बिहार) रतलाम स्थित जावरा फाटक अंजुमन मस्जिद रैनबसेरा पर ठहरे है।
इस सूचना पर सहायक उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह तोमर, कांस्टेबल प्रमोद शर्मा, कांस्टेबल मेवालाल यादव द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त रैनबसेरा अंजुमन में जाकर पूछताछ कर तलाशी ली गई। जिस पर दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। प्रारंभिक पूछताछ में इनकी पहचान उजागर हो गई। दोनों आरोपियों को रतलाम पोस्ट पर लाया गया। आधार कार्ड से इनकी पहचान और पुख्ता हुई। इसके बाद इनका मेडिकल कराया गया। मंगलवार को दोनों वारंटी आरोपियों को लिंक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से जिला सर्किल जेल रतलाम में दाखिल किया गया।
ऐसे करते थे चोरी:- जानकारी दी गई कि आरोपियों ने जयपुर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस में चोरी की थी। ये जनरल कोच में सवार हुए थे। चलती ट्रेन में टॉयलेट की शीट को कटर से काटकर ये एसएलआर (लगेज यान) में घुसे थे। वहां से कपड़ों के गट्ठर निकले और इन्हें जनरल कोच की सीटों के नीचे रखते गए। बाद में इन्हें उतारकर बेच दिया गया था। इसमें व्यापारी भी सहआरोपी था। लेकिन व्यापारी की मौत हो गई तो।
