Logo
ब्रेकिंग
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे...

बैंक की ऑफर योजना में उमड़े लोग, किसी ने घर का सपना संजोया, किसी ने सोलर पैनल के लिए दिखाई रुचि

-नेशनल बैंक अलकापुरी शाखा परिसर में 7 व 8 फरवरी को हुआ ‘पीएनबी होम लोन एक्सपो का आयोजन।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। पंजाब नेशनल बैंक अलकापुरी शाखा परिसर में 7 व 8 फरवरी को ‘पीएनबी होम लोन एक्सपो 2025’ का आयोजन किया गया। इसमें बैंक की योजना व छूट का लाभ लेने के लिए लोगों ने खासी रुचि दिखाई। सुबह से शाम तक जानकारी लेने लोगों का तांता लगा रहा।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि रतलाम प्रॉपर्टी ब्रोकर एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश पीपाड़ा रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहां कि इस एक्सपो के माध्यम से आमजन को अपना घर बनाने का सपना साकार करने एवं घरों की छतों पर पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगाने का अवसर प्राप्त होगा।

नेशनल बैंक अलकापुरी शाखा परिसर में 7 व 8 फरवरी को ‘पीएनबी होम लोन एक्सपो 2025’ का आयोजन
कार्यक्रम में शहर के प्रसिद्ध कॉलोनाइजर, डेवलपर, आर्किटेक्ट, सोलर रूफ टॉप विक्रेता एवं रियल स्टेट एजेंट ने सहभागिता की। आयोजन में 50 से 60 एंट्री हुई तथा करीब 12 करोड़ की लीड प्राप्त हुई।
इस मौके पर बैंक के स्थानीय शाखा प्रबंधक महेश शर्मा, एमएल कुमावत, नागेश कुमार, अविनाश शर्मा व नयन सूबेदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.