Logo
ब्रेकिंग
रेल यात्राओं की अनियमितता, उभरने लगे पुराने जख्‍म....राम जी के भक्‍तों को भी नहीं छोड़ा, फर्जी अवकाश... ऐसे पहुंचा दिया जाएगा फर्म विशेष को लाभ?....टेंडर की शर्तें एवं एस्टीमेट गोलमाल, रेलवे कमर्शियल डिपा... अधिकारियों में चढ़ा होली का ऐसा रंग....कलेक्टर मेडम खूब थिरकी, डीआरएम ने गले लग उड़ाया गुलाल ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत, पति स्टेशन पर करते रहे इंतजार, दरवाजा तोड़कर निकाली लाश रॉयल कॉलेज एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की अनूठी पहल ..... 'सात्विक होलिका' का दहन, पर्यावरण संरक्ष... राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार....अनिल पुरोहित अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय ... स्नेह, सहयोग से तीन वर्षों का सफल सफर..1095 दिनों तक पाठकों का प्यार, राह पर चलने की मिलती रही ताक़त दैय्या रे, दैय्या रे, चढ़ गयो पापी बिछुआ...कैसो रे पापी बिछुआ, बिछुआ...। विजिलेंस के डंक का ज़हर उतार... कर्मचारी जगत के हीरा है हीरालाल ....ग्राम नाल के प्रधानाध्यापक की सेवानिवृत्ति पर मिला अनोखा प्यार, ... जीआरपी का ट्रॉफी पर कब्जा...स्व. पुरोहित क्रिकेट टूर्नामेंट में इंजीनियरिंग विभाग की टीम को हराकर जी...

हो जाएगी बल्ले बल्ले….अनुकंपा नियुक्ति के लिए डीआरएम की भी हरी झंडी, 14 प्रकरणों पर जल्द ही होगी कार्यवाही

-वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ कार्यालय पर हर्ष के साथ स्वागत।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेल मंडल में लंबे समय से अटके पड़े अनुकंपा नियुक्तियों के प्रकरणों में पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद अब डीआरएम स्तर पर भी हरी झंडी दे दी गई। इससे कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। सभी मजदूर संघ कार्यालय पहुंचे तथा स्वागत किया गया।
मालूम हो कि रेल प्रशासन द्वारा अस्वीकृत किए जा रहे 14 प्रकरण वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के ध्यानाकर्षण में आए। मंडल मंत्री अभिलाष नागर व मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी द्वारा उक्त प्रकरणों को मुख्यालय स्तर पर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के अध्यक्ष शरीफ खान पठान महामंत्री आर काबर के सम्मुख रखा। प्रकरणों की गंभीरता को देखते हुए महामंत्री एवं अध्यक्ष द्वारा पीएनएम के माध्यम से इस मुद्दे को उठाया। फलस्वरुप 14 प्रकरणों को 8 मई 2024 को मंडल रेल प्रबंधक महोदय द्वारा स्वीकृति दी गई है।
सहायक मंडल मंत्री व संघ प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया कि संघ द्वारा उठाए गए 14 कर्मचारी के बच्चों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जा रही है। यह मजदूर संघ की एक बड़ी जीत है। इस सूचना पर अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले साथियों ने संघ कार्यालय आकर मंडल मंत्री अभिलाष नागर, मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी का पुष्पहार पहनाकर आभार माना।
इस अवसर पर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के सहायक मंडल मंत्री योगेश पाल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, सीडब्लूसी सदस्य महेंद्र राठौर, जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, मनोज खरे, बनवारी लाल मीणा, अमित चौहान, अशोक टंडन, धर्मेश रोज सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.