Logo
ब्रेकिंग
10वीं बाद ही मिलेगी रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा....सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पा... बेडमिंटन हॉल का ये हाल.....दारूबाजों का खेल बिगाड़ने पहुंची आरपीएफ,  ड्राइव सर्व पर भारी बिजली बिल रतलाम के इंजीनियर वेदांत का लंदन में कमाल.... विश्व के सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम विंबलडन आयोजन में अह... रेलवे बेडमिंटन हॉल में गेम..... यहां शटल कॉक के बजाय शराब की बोतल व पैक, दारू पार्टी का अड्डा बना को... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी आसान, केमिस्ट्री औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल रिटायरमेंट के बाद हर दिन योगा दिवस.....पूर्व डीसीटीआई अनिल उपाध्याय की गुड मॉर्निंग अब योगा से ही रतलाम में थाना प्रभारी रहे आनंद तोमर को लंदन में महाराणा प्रताप सम्मान नामली में सहकारिता की नई मिसाल: पहली बार सरकारी दर पर मिला प्रमाणित सोयाबीन बीज, किसानों में खुशी की... ट्रेन में बिना टिकिट है तो 250 के बजाय 500 रुपए देना पड़ेगा जुर्माना, नशे में हंगामा करना या भीख मांग... पहली पायदान के लिए छेड़ेंगे सुर....रतलाम आइडल ग्रेंड फिनाले एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज शाम

भाभी-देवर की ऐसी लव स्टोरी….पत्नी व भाई ने मिलकर लगाया था पति को ठिकाने

-रावटी थाना अंतर्गत युवक की हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जिले के ग्राम हरथल में देवर व भाभी की लव स्टोरी ऐसी परवान चढ़ी कि योजनाबद्ध तरीके से दोनों ने सगे भाई व पति की हत्या को अंजाम दे दिया था। 29.04.2024 को हुए मर्डर का पुलिस ने पर्दाफ़ाश कर दिया। बल्कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी।
दरअसल उस दिन रात करीबन 12.30 बजे थाना रावटी पर पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम हरथल निवासी छोटु पिता लालु गरवाल की उसके घर पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी है। सूचना पर थाना रावटी पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। घटना पर थाना रावटी पर मर्ग क्रमांक 35/2024 धारा 174 जा.फौ. व अपराध क्रं. 228/24 धारा 302 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।
इधर, सस्पेंस वाले क्राइम को देखते पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा ने घटना की गंभीरता के दृष्टिगत खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा व एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल ने इसे सुलझाने के प्रयास शुरू किए।
थाना प्रभारी रावटी जयप्रकाश चौहान के नेतृत्व में थाना रावटी एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम का गठन कर त्वरित कार्यवाही के निर्देश जारी किए। तब पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य इकट्ठा किए। पहले तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। फोंरेसिक टीम द्वारा घटना स्थल पर उपस्थित होकर फोरेंसिक अधिकारी द्वारा घटना स्थल से महत्वपुर्ण साक्ष्य एकत्रित किए। मृतक के परिजनों एवम ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ की गई।

फ़ोटो-पुलिस गिरफ्त में मृतक का भाई सोहन गरवाल।

पत्नी ही आई शंका के घेरे में

पुलिस की पूछताछ में यह तथ्य सामने आए कि घटना के दिन मृतक अपनी पत्नी रेखा गरवाल व दो बच्चों के साथ घर पर सो रहा था। घर के पास ही मृतक का छोटा भाई सोहन गरवाल भी सो रहा था। पत्नी घटना के पूर्व मृतक के पास ही सो रही थी। परंतु हत्या करने वालों के बारे में कुछ भी जानकारी होने से मना करने पर संदेह के घेरे में आई। मृतक की पत्नी रेखा गरवाल व मृतक के भाई सोहन गरवाल से विस्तृत पूछताछ की गई। तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से यह तथ्य सामने आए कि मृतक की पत्नी का मृतक के एक और भाई राहुल गरवाल से प्रेम प्रसंग था। जिसके बारे मे मृतक छोटु गरवाल को पता चलने पर मृतक छोटु गरवाल द्वारा अपने भाई और पत्नि से विवाद किया गया था। विवाद होने के उपरांत रेखा गरवाल व भाई राहुल गरवाल दोनों के द्वारा छोटु गरवाल को जान से मारने की योजना बनाई गई। 29.04.2024 को आरोपी राहुल गरवाल द्वारा छोटु गरवाल के सो जाने पर योजनानुसार रेखा गरवाल के कहने पर आरोपी राहुल गरवाल ने कुल्हाड़ी से मारकर छोटू गरवाल की हत्या कर दी।
आरोपी राहुल गरवाल को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की गई। तब आरोपी राहुल द्वारा अपनी भाभी रेखा गरवाल के साथ मिलकर अपने भाई छोटू गरवाल की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों राहुल गरवाल व रेखा गरवाल को गिरफ्तार किया गया।

इनकी रही भूमिका

मर्डर की गुत्थी सुलझाने में निरीक्षक जय प्रकाश चौहान थाना प्रभारी रावटी, निरीक्षक अय्युब खान थाना प्रभारी सैलाना, उनि रामसिंह खपेड, उनि निशा चौबे, प्र.आर जगदीश डाबे, प्र.आर बद्रीलाल चौधरी, आर महेश मईडा, आर राहुल मेडा, आर निलेश कटारा, आर राहुल चौहान, आर. अनिल अमलियार, आर राजेश बक्षी, आर बहादुर डांगी, आर मुकेश मेघवाल, आर भरत अलावा, आर विजय मोहनिया, म.आर. नेहा कुशवाह, म.आर. श्वेता नागर, म.आर. रुकमणी , म.आर. योगिता आदि एवं सायबर सेल रतलाम से उनि अमित शर्मा, प्र आर. लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्र आर मनमोहन शर्मा, प्र आर हिम्मत सिंह, आर मयंक व्यास, आर विपुल भावसार, आर राहुल पाटीदार आर तुषार का सराहनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds