Logo
ब्रेकिंग
भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिक आस्था के साथ दाहोद में हुआ DC JEWELLERS का शुभागमन रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के पिछले तेवर से अलर्ट....यात्री सुविधा से नाखुश, रेल अधिकारियों से बोले- इंदौर,... डेमू रैक की डिमांड.... इंदौर रेल मार्ग पर यात्रियों बेइंतहा परेशानी, नया रैक व कोच संख्या बढ़ाई जाएं इन्हें पदों का लाभ दिलाया....एएलपी साथियों ने WRMS का जताया आभार, किया मंडल मंत्री नागर का सम्मान श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ... रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा... सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्...

परशुराम जन्मोत्सव….रैली में जयकारों के साथ निकलेंगे विप्रजन, फरसे से ब्रम्हांड हिलाने वाले भगवान परशुराम को करेंगे याद

-9 मई गुरुवार को निकाली जाएगी रैली, आयोजकों ने समाज बंधुओं से की बढ़-चढ़कर सम्मिलित होने की अपील
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। श्री परशुराम जन्मोत्सव (अक्षया तृतीया) की पूर्व संध्या 9 मई को इस वर्ष भी श्री परशुराम युवा मंच द्वारा विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी। इसकी आयोजन समिति सदस्यों द्वारा वृहद स्तर पर तैयारियां की गई।
युवा मंच के स्नेहिल उपाध्याय ने बताया कि रैली शाम 5 बजे धानमंडी से शुरू की जाएगी। यह नाहरपुरा, श्रीमालीवास, पैलेस रोड, डालूमोदी बाजार, माणक चौक, घास बाजार, चौमुखीपुल, चांदनीचौक, तोपखाना, बजाज खाना, गणेश देवरी, रानीजी मंदिर से ब्राह्मणों का वास, शहर सराय, सैलाना बस स्टैंड, प्रताप ओव्हर ब्रिज, राम मंदिर से कस्तूरबा नगर मेन रोड होते हुए शक्ति नगर स्थित श्री परशुराम महादेव मंदिर पहुंचेगी। वहां भगवान श्री परशुराम जी की महाआरती की जाएगी। प्रसादी वितरण के बाद रैली आयोजन का समापन होगा।

रैली के लिए सूचनाएं जारी

श्री परशुराम युवा मंच द्वारा सभी विप्र बंधुओं को रैली की मौखिक सूचनाएं भी दी जा रही है। साथ ही व्यक्तिगत संपर्क भी किया जा रहा है। मंच के गौरव त्रिपाठी, स्नेहिल उपाध्याय,पार्षद हितेश कामरेड, धर्मेंद्र व्यास, विशाल शर्मा, जगदीश व्यास, विजय पांडे, बंटी शर्मा, निशिकांत व्यास, पंडित संजय शिवशंकर दवे, शैलेन्द्र तिवारी, जतिन उपाध्याय, दीपक राजपुरोहित, राजू व्यास, सिद्धार्थ पंड्या, संजय शर्मा, सत्यनारायण उपाध्याय, रथिन व्यास, आयुष शर्मा, अर्पित उपाध्याय, संजय पांडे, वैभव सिखवाल, किशन व्यास, साहिल उपाध्याय, जितेंद्र हाड़ा, पंडित चेतन शर्मा, अभिषेक शर्मा, नवदीप शर्मा ने समस्त ब्राह्मण समाज के बन्धु-बहनों से रैली को सफल बनाने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds