Logo
ब्रेकिंग
भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिक आस्था के साथ दाहोद में हुआ DC JEWELLERS का शुभागमन रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के पिछले तेवर से अलर्ट....यात्री सुविधा से नाखुश, रेल अधिकारियों से बोले- इंदौर,... डेमू रैक की डिमांड.... इंदौर रेल मार्ग पर यात्रियों बेइंतहा परेशानी, नया रैक व कोच संख्या बढ़ाई जाएं इन्हें पदों का लाभ दिलाया....एएलपी साथियों ने WRMS का जताया आभार, किया मंडल मंत्री नागर का सम्मान श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ... रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा... सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्...

राष्ट्रीय प्रवक्ता सपरा के बोल…प्रधानमंत्री मोदी झूठ की मशीन, कांग्रेस की प्रदेश में 16 सीट

-अभा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह सपरा ने पत्रकारवार्ता में किए दावे, लगाए आरोप।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ की मशीन है। जो कहते है, उसमें सच्चाई नहीं रहती। वे डर का व्यापार करना चाहते है। सभाओं में अनर्गल बातें कह रहे है। वोट की खातिर दहशत फैलाने के प्रयास में जुटे है। प्रदेश में कांग्रेस ताकत से चुनाव लड़ रही है। उम्मीद है लगभग 16 सीट कांग्रेस के खाते में आएगी।
यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह सपरा ने पत्रकारवार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जो कायर थे वे संघ में चले गए हैं और जो बहादुर है वे सभी चुनावी जंग में हमारे साथ है। हालांकि दोनों ओर से पार्टी बदलने के आंकड़ें लगभग समान है। भाजपा से भी उनके पदाधिकारी कांग्रेस में आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल से देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। रेलवे के दाहोद इंदौर, छोटा उदयपुर धार रेलवे लाइन तथा रतलाम-डूंगरपुर व्हाया बांसवाड़ा रेल प्रोजेक्ट में डबल इंजिन सरकार के दौरान भी फंड उपलब्ध नहीं करवाया गया। इस वजह से प्रोजेक्ट को गति नहीं मिल पाई। मध्य प्रदेश के धार और खरगोन में मोदी की सभा में उन्होंने महंगाई पर एक शब्द भी नहीं कहा।
क्या उन्हें पेट्रोल के भाव कम नहीं करना चाहिए। बेरोजगारी को खत्म करने पर प्रधानमंत्री के नाते उन्हें नहीं बोलना चाहिए…?


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आदिवासी समाज की उपेक्षा ही करती आई है। यहां तक कि आदिवासी समाज की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मुर को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में नहीं बुलाया गया। उन्हें नए संसद भवन उद्घाटन समारोह में नहीं न्यौता गया।

संविधान बदलने का गोपनीय एजेंडा

प्रवक्ता सपरा ने कहा कि भाजपा का 400 पार दावे के पीछे संविधान बदलने का गोपनीय एजेंडा है। मोदी सरकार के मंत्री इस बाद को सार्वजनिक रूप से बोल चुके है। जबकि कांग्रेस सभी वर्ग के विकास की बात करती आई है।
प्रेस वार्ता में कांग्रेस के शिव भाटिया, मनोज उपाध्याय, पारस सकलेचा, महेंद्र कटारिया, जोएब आरिफ जानी सहित अन्य मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds