Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

पिकीं जानबूझकर दीक्षांत को परवलिया ले गई, मोहसीन ने कार के बाहर से ही मारी गोली

-आरोपी मोहसीन को भावगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार दोनों को कोर्ट में पेश किया।


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे जूनियर इंजीनियर दीक्षांत पंड्या हत्याकांड का आरोपी मोहसीन पिता नाजिम खान को भावगढ़ पुलिस ने बुधवार गिरफ्तार कर लिया है। मोहसीन ने अपनी प्रेमिका पिंकी के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया था। दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से एक दिन का रिमांड मिला है।
मंदसौर एसपी गौतम सोलंकी ने बताया कि रेेेलवे इंजीनियर दीक्षांत के संबंध ढोढर निवासी महिला के साथ थे। वहीं इसी महिला के संबंध परवलिया निवासी मोहसीन के साथ भी थे। मृतक महिला को रतलाम रहने का दबाव बना रहा था।

ऐसे में महिला ने मोहसीन के साथ मिलकर हत्या करने की योजना बनाई। दोनों नीमच शादी से आ रहे थे। तभी महिला ने मोहसीन को फोन कर बता दिया था कि मृतक पंड्या को लेकर वह परवलिया आ रही है। वही हत्या को अंजाम देना है। महिला ने दीक्षांत को उकसाकर गाड़ी परवलिया की ओर मुड़वाई। परवलिया पहुंचने पर मोहसीन बाइक पर तैयार खड़ा था। जैसे ही आमना-सामना हुआ। मोहसीन ने परिचालक साइड से गोलियां चला दी। हत्या के बाद शव को बाहर फेंक दिया तथा महिला गाड़ी लेकर रवाना हो गई। वहीं मोहसीन ने लाश को खोडाना में फेंक दिया। बाद में कार को भी खड़ी कर दी गई। मोहसीन ने हत्या के बाद अपने कपड़े व मोबाइल जला दिये। पोस्टमार्टम में मृतक के शरीर मे चार गोलियां निकली।
इधर, मुखबिर से सूचना मिली कि मोहसीन राजस्थान के अरनोद के पास ग्राम अख़्यापुर अपने ससुराल की ओर जा रहा है। भावगढ़ पुलिस ने इसे मौके से पकड़ लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds