Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

दीक्षांत पंड्या हत्याकांड…होटलों में लड़की सप्लायर पिंकी से पुलिस पूछताछ, आरोपी मोहसीन अभी भी फरार

-मृतक पांड्य सहित अनेक लोग पिंकी के झांसे आए, कई हुए बर्बाद।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे जूनियर इंजीनियर दीक्षांत पंड्या हत्याकांड मामले में पुलिस ने महिला पिंकी को हिरासत में ले लिया। जबकि हत्या का संदेही परवलिया निवासी मोहसीन अभी भी फरार है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। इससे जुड़े कई बातें सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि अच्छी खासी सम्पत्ति की मालिक पिंकी ढोढर ढेरों सहित अन्य स्थानों से आसपास की होटलों में लड़की सप्लाई करती आई। बल्कि खुद ने कई लोगों से गहरे संपर्क बनाकर उन्हें झांसे में ले रखा था। इतना ही नहीं बताया यह भी गया कि कई लोगों को आर्थिक रूप से बर्बाद भी किया है। पंड्या हत्याकांड में भी पुलिस पिंकी से नजदीकियां को इस एंगल से भी पूछताछ कर रहीं है।

पहले मारा फिर दूर ले जाकर फ़ेंका

हत्याकांड का पूरी तरह से खुलासा हत्या के मुख्य संदेही मोहसीन के पकड़े जाने के बाद होगा। लेकिन भावगढ़ पुलिस से जुड़े सूत्र बताते हैं कि मंदसौर की ओर से लौटते पंड्या नशे में धूत था। जबकि पिंकी ने कार ड्राइव की। इनके दोनों के साथ होने की जानकारी होने पर मोहसीन व पंड्या की फ़ोन पर जमकर गहमागहमी भी हुई। परवलिया पहुंचने पर इनमें विवाद बढ़ गया। आशंका है कि विवाद के दौरान मोहसीन के साथ कुछ और लोग भी थे। इस बीच पंड्या को चार गोली मारी। जबकि बाद में इसे भावगढ़ थाना के ग्राम खोड़ाना में फेंक दिया गया।

परवलिया में परिवार के लोग भी फरार

घटना की जांच में एसपी मंदसौर गौतम सोलंकी ने दलौदा पुलिस को भी शामिल किया गया है। मामले में दलौदा कार्यवाहक थाना प्रभारी संजीव सिंह परिहार जांच कर रहे है। सोमवार को मोहसीन की तलाश की गई। बताया जा रहा कि परवलिया में मोहसीन के परिजन सहित आसपास रहने वाले लाला परिवार के सदस्य भी नहीं मिले। फिलहाल पुलिस पिंकी से ही जानकारियां जुटा रही है।

मृतक पंड्या का डूंगरपुर में अंतिम संस्कार

इधर, मंदसौर में पोस्टमार्टम के बाद शव को गृह नगर डूंगरपुर ले जाया गया। दरअसल पिता के बाद जूनियर इंजीनियर दीक्षांत लंबे समय से रतलाम स्थित महू रोड रेलवे कॉलोनी रेलवे क्वार्टर में रह रहा था। सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। इसमें रतलाम से भी कई लोग शामिल होने पहुंचे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds