-बिल्डिंग की गैलरी में रखे गद्दों में दीपक गिरने से हुई घटना।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर के धानमंडी क्षेत्र में स्थित श्री राम दाल बाटी भंडार पर मंगलवार रात को अचानक आग लग गई। कुछ ही सेकेंड में ऊंची लपटें उठने से राहगीरों में हड़कंप मच गया। होटल संचालक ने फायरब्रिगेड को फोन किया। तब आग पर काबू पाया जा सका।
जानकारी के मुताबिक रात करीब 9 बजे दाल बाटी भंडार पर अचानक आग लग गई। घटना के वक्त भोजन के लिए मौजूद ग्राहक घबरा गए। वहीं लपटें उठने से राहगीरों में हड़कंप मच गया। हालांकि फायरब्रिगेड पहुंचने के बाद आग पर काबू पा लिया गया। संचालक के मुताबिक पहली मंजिल की गैलरी परिसर में रखे गद्दों पर जलता दीपक गिर गया था। इस वजह से आग लगी थी।
