Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

फोन की घंटी ने बढ़ाई चेहरों पर चमक…डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल के लिए विधायकों को भोपाल से पहुंचे फोन, आज दोपहर 3.30 बजे लेंगे शपथ

-रतलाम शहर से मिलेगा प्रतिनिधित्व, विधायक चेतन्य काश्यप का नाम संभावित लिस्ट में शामिल।
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम/भोपाल। मध्‍य प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्‍तार के लिए विधायकों के पास पहुंची फोन की घंटी ने चेहरों की चमक बड़ा दी है। डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल का गठन आज होगा। शाम 4 बजे तक शपथ ग्रहण समारोह होगा। रविवार रात कई विधायकों को फोन पहुंचे है। रतलाम के लिए भी राहत की बात है कि नए मंत्रियों की संभावित लिस्ट में विधायक चेतन्य काश्यप का नाम शामिल है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक इन्हें भी भोपाल से फोन आया। पार्टी ने विधायकों सोमवार को भोपाल में रहने की सूचना दी है।
भोपाल से जारी खबर के मुताबिक 12 दिनों की जद्दोजहद के बाद सीएम मोहन यादव ने दिल्‍ली में मंत्रिमंडल विस्‍तार को लेकर हाई कमान से चर्चा की है। करीब 15 मंत्रियों के नाम पर मुहर लग गई है। इनके नाम आज सार्वजनिक होना बाकी है।
टिकिट वितरण की तरह ही भाजपा ने हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है। दरअसल 2024 में लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर संसदीय क्षेत्र को भी ध्यान में रखा गया है। मंत्रिमंडल में वर्गवार व क्षेत्रवार भी नाम शामिल किए है।

शाम 3.30 बजे सामने आएंगे नाम, मंत्री मंडल के लिए शपथ

नए मंत्रिमंडल के लिए शाम 3.30 बजे का समय निर्धारित किया है। भोपाल में राजभवन में शपथ समारोह की तैयारी की जा रही है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री यादव की सोमवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल से औपचारिक भेंट होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.