Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

मोहन कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह…. विजय शाह; कैलाश विजयवर्गीय समेत रतलाम से चेतन्य काश्यप बने मंत्री

-रतलाम में प्रशंसकों ने मनाई खुशियां, बांटी मिठाइयां। की गई आतिशबाजी।

न्यूज जंक्शन-18

रतलाम। मोहन कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह शुरू होने के साथ ही विजय शाह; कैलाश विजयवर्गीय समेत 18 नेताओं को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। रतलाम से चेतन्य काश्यप ने भी शपथ ली। इसके बाद रतलाम में प्रशंसकों में खुशी की लहर छा गई। बांटी मिठाइयां गई तथा निवास पर गई आतिशबाजी।

कई दौर की चर्चा के बाद मंत्री बनाए जाने वाले चेहरे तय किए गए। इस विस्तार में लोकसभा चुनाव को दृष्टि में रखते हुए जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों के हिसाब कई नेताओं को मंत्री बनाए गए।

 

राज्यपाल ने सबसे पहले विजय शाह, कैलाश विजयवर्गीय, पहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा और राव उदय प्रताप सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

कुल 28 बीजेपी नेता मंत्री पद की शपथ ली। 18 नेता कैबिनेट मंत्री पद, 6 नेता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 नेता राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

दो कार्यकाल में काश्यप ने नही लिए वेतन भत्ते

रतलाम शहर से लगातार तीसरी बार विधायक बने चेतन्य काश्यप इस बार मंत्रिमंडल का हिस्सा बने। अपने पिछले दो कार्यकाल में काश्यप ने विधायक के रूप में मिलने वाली सुविधाएं, वेतन, भत्ते आदि नहीं लिए थे। इस बार भी नहीं लेने की घोषणा कर दी है। वर्ष 2002 से 2013 तक काश्यप भाजपा में एनजीओ प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक, प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds