Logo
ब्रेकिंग
रेल यात्राओं की अनियमितता, उभरने लगे पुराने जख्‍म....राम जी के भक्‍तों को भी नहीं छोड़ा, फर्जी अवकाश... ऐसे पहुंचा दिया जाएगा फर्म विशेष को लाभ?....टेंडर की शर्तें एवं एस्टीमेट गोलमाल, रेलवे कमर्शियल डिपा... अधिकारियों में चढ़ा होली का ऐसा रंग....कलेक्टर मेडम खूब थिरकी, डीआरएम ने गले लग उड़ाया गुलाल ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत, पति स्टेशन पर करते रहे इंतजार, दरवाजा तोड़कर निकाली लाश रॉयल कॉलेज एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की अनूठी पहल ..... 'सात्विक होलिका' का दहन, पर्यावरण संरक्ष... राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार....अनिल पुरोहित अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय ... स्नेह, सहयोग से तीन वर्षों का सफल सफर..1095 दिनों तक पाठकों का प्यार, राह पर चलने की मिलती रही ताक़त दैय्या रे, दैय्या रे, चढ़ गयो पापी बिछुआ...कैसो रे पापी बिछुआ, बिछुआ...। विजिलेंस के डंक का ज़हर उतार... कर्मचारी जगत के हीरा है हीरालाल ....ग्राम नाल के प्रधानाध्यापक की सेवानिवृत्ति पर मिला अनोखा प्यार, ... जीआरपी का ट्रॉफी पर कब्जा...स्व. पुरोहित क्रिकेट टूर्नामेंट में इंजीनियरिंग विभाग की टीम को हराकर जी...

डेमू द बर्निग ट्रेन: चर्चगेट मुंबई भेजी जांच रिपोर्ट रतलाम लौटाई, आग लगने की वजह होगी उजागर

-जांच टीम सदस्य सीनियर डीएसओ डीआरएम को पूटअप करेंगे रिपोर्ट।
-बीच के इंजिन में तेल के रिसाव से आग लगने का अंदेशा।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम-इंदौर डेमू पैसेंजर की जांच रिपोर्ट रतलाम मंडल से पश्चिम रेलवे मुख्यालय भेजी गई थी। मुख्यालय से रिपोर्ट रतलाम मंडल में जांच टीम के सदस्य सीनियर डीएसओ को लौटा दी गई है। संभवतः इसे सोमवार को डीआरएम रजनीश कुमार को अगली कार्रवाई के लिए सौंप दी जाएगी। इसके बाद ट्रेन में आग लगने की मूल वजह सामने आ सकेगी। बताया जा रहा है कि बीच के डीपीसी (इंजिन) सेक्शन में ऑइल रिसाव से आग लगी होगी।
मालूम हो कि 23 अप्रैल को रतलाम से सुबह चलने वाली पहली डेमू पैसेंजर नोगांवा स्टेशन पहुंचती। इससे कुछ मिनट पहले रैक के बीच वाले डीपीसी सेक्शन में लगी आग ने मिनटों में विकराल रूप ले लिया था। मौके पर बुलवाई फायर ब्रिगेड से बमुश्किल आग पर काबू पाया था।

महू में चली थी घटना कीजांच प्रकिया

घटना के बाद डीआरएम ने जे ग्रेड स्तर की जांच आदेश के बाद डिप्टी सीएमई डीजल चर्चगेट मुंबई राजेंद्र प्रसाद, सीनियर सीडीओ वीवीएस प्रसाद व सीनियर डीएसओ यूएस प्रसाद को नियुक्त किया था। जांच प्रकिया पूरी होने के बाद रिपोर्ट मुंबई मुख्यालय भेजी गई थी। इसके बाद यह रिपोर्ट रतलाम मंडल को लौटाई गई है।

ऑइल रिसाव भी हो सकता है कारण

विभागीय सूत्र बताते है कि ट्रेन का अजमेर में पीओएच यानी पुख्ता मेंटेनेंस कर हाल ही में रतलाम भेजा गया था। जांच के दौरान ट्रेन ड्राइवर, लोको पायलट सहित डेमू टेक्नीशियन से भी पूछताछ की गई। हालांकि तैयार की गई जांच रिपोर्ट फिलहाल पूरी तरह से गोपनीय है। लेकिन डीपीसी सेक्शन में ऑइल का रिसाव भी आग लगने का कारण हो सकता है। ट्रेन का अजमेर में पीओएच यानी पुख्ता मेंटेनेंस कर हाल ही में रतलाम भेजा गया था।

घटना के बाद हर फेरें में ट्रेन की जांच

डेमू में आग लगने की घटना के बाद रेलवे अलर्ट हो गया है। ट्रेन की हर फेरें में जांच के लिए टेक्निकल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ट्रेन रतलाम स्टेशन ठहरने के बाद ये कर्मचारी यहां डीपीसी सेक्शन की मुस्तेदी से जांच कर रहे है। यही प्रकिया इंदौर व महू में भी अपनाई जा रही है। मामले में रेलवे पीआरओ खेमराज मीणा का कहना है कि जांच संबंधी मामला विभागीय प्रकिया है। ऐसे मामले में गोपनीयता बरती जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.