Logo
ब्रेकिंग
ये यात्री सुविधा के इंतजाम या खूद का लाभ….हम निवाला बनाकर डकार रहे रेलवे फंड। ट्रेन वर्किंग विवाद....देश के हालात को देखते आंदोलन आज शाम स्थगित, लेकिन समझौता नहीं, संघर्ष जारी रह... ब्रेकिंग, अभी-अभी....अशफाक की जगह अक्षय होंगे रतलाम मंडल के नए एडीआरएम, तबादला आदेश जारी विरोध में उठी आवाज़....पेंशन अदालत रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए, सूचनाएं कर्मचारी संगठनों को दे रहे, क... सिविल डिफेंस का मॉक ड्रिल... 100 से अधिक वालंटियर ने घायलों को सुरक्षित स्थान पहुंचाया भारत-पाक के बीच कोल्ड वॉर....रतलाम में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, टेकरा कॉलोनी में बजेगा सायरन वर्किंग विवाद को सुलझाने में मुख्यालय नाकाम, नाराज रेल कर्मचारी विफ़रे, भूख हड़ताल शुरू की यासीन खान को भेजा जेल...चोरी के मामले में स्थाई वारंटी था, शास्त्री नगर में छुपे होने की सूचना मिली,... ये है जमाई, सीएमआई.... रेलवे बोर्ड की पॉलिसी का असर नहीं, टेबल-कुर्सी एक ही है, बैठे-बैठे ही कर रहे ... रेलवे डीजल शेड का रंगारंग 58वां स्थापना दिवस...अधिकारियों ने गीत गाए, बच्चें ट्रॉय ट्रेन में, अन्य म...

रतलाम रेल मंडल को मिले 734 ग्रुप डी कर्मचारी, 50 स्टेशन मास्टर

-वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन की पीएनएम बैठक में डीआरएम ने दी जानकारी।
-यूनियन की मांग पर बकरा पुल की मरम्मत का काम शुरू किया गया।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। पश्चिम रेलवे से कार्यवाही के बाद रतलाम रेल मंडल को जीडीसी के तहत 734 ग्रुप डी कर्मचारी व 50 स्टेशन मास्टर मिले है। ज्वाइनिंग की प्रकिया के बाद मंडल के अलग-अलग स्टेशनों पर इन्हें नियुक्त किया जाएगा। यह जानकारी वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन की पीएनएम (स्थाई वार्ता तंत्र) बैठक में डीआरएम रजनीश कुमार ने यूनियन पदाधिकारियों को जानकारी से अवगत कराया। सीनियर डीपीओ अरिमा भटनागर ने भी इससे जुड़ी जानकारी सांझा की।
बैठक में मंडल मंत्री मनोहर बारोठ, मंडल अध्यक्ष एसएस शर्मा, सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, हरदेश पांडे सहित अन्य मौजूद रहे।
सहायक मंडल मंत्री सोलंकी ने बताया कि यूनियन की मांग के अनुरूप डीआरएम रजनीश कुमार व सीनियर डीपीओ अरिमा भटनागर ने प्रशासनिक कार्यवाही से अवगत कराया। बताया गया कि रतलाम मंडल को 734 ग्रुप डी कर्मचारी व 50 स्टेशन मास्टर मिले है। इनकी ज्वाइनिंग प्रक्रिया जारी है। यह प्रशासन की राहतभरी बड़ी कार्यवाही है। बैठक में एडीआरएम अशफाक अहमद, सीनियर डीईएन (कोर्डिनेशन) अंकित गुप्ता भी मौजूद रहे।

इन मुद्दों पर भी आश्वासन व कार्यवाही

-बकरा पुल मरम्मत का काम 29 अप्रैल को शुरू होने वाला था। बैठक में मांग दोहराने पर बुधवार दोपहर बाद से ही मरम्मत का काम शुरू करवा दिया गया।
-अंतर मंडलीय तबादलों के बाद भी कर्मचारी यहां से रिलीव नही किए गए थे।
-नए कैडर की नियुक्ति के बाद जल्दी ही कर्मचारियों को अंतर मंडलीय रिलीव किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.