Logo
ब्रेकिंग
रेल यात्राओं की अनियमितता, उभरने लगे पुराने जख्‍म....राम जी के भक्‍तों को भी नहीं छोड़ा, फर्जी अवकाश... ऐसे पहुंचा दिया जाएगा फर्म विशेष को लाभ?....टेंडर की शर्तें एवं एस्टीमेट गोलमाल, रेलवे कमर्शियल डिपा... अधिकारियों में चढ़ा होली का ऐसा रंग....कलेक्टर मेडम खूब थिरकी, डीआरएम ने गले लग उड़ाया गुलाल ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत, पति स्टेशन पर करते रहे इंतजार, दरवाजा तोड़कर निकाली लाश रॉयल कॉलेज एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की अनूठी पहल ..... 'सात्विक होलिका' का दहन, पर्यावरण संरक्ष... राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार....अनिल पुरोहित अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय ... स्नेह, सहयोग से तीन वर्षों का सफल सफर..1095 दिनों तक पाठकों का प्यार, राह पर चलने की मिलती रही ताक़त दैय्या रे, दैय्या रे, चढ़ गयो पापी बिछुआ...कैसो रे पापी बिछुआ, बिछुआ...। विजिलेंस के डंक का ज़हर उतार... कर्मचारी जगत के हीरा है हीरालाल ....ग्राम नाल के प्रधानाध्यापक की सेवानिवृत्ति पर मिला अनोखा प्यार, ... जीआरपी का ट्रॉफी पर कब्जा...स्व. पुरोहित क्रिकेट टूर्नामेंट में इंजीनियरिंग विभाग की टीम को हराकर जी...

चेयरमैन कुर्सी का दांव: ‘डैमेज कंट्रोल’ या ‘फैमेली ड्रामा’

-ट्रेड यूनियन के डक़वेदरों में कुछ मंडल मंत्री तो कुछ महामंत्री से सीधे संपर्क में।
-नाराज पदाधिकारी को साधने की रणनीति में है संगठन।
-एक संगठन में पैराशूट से पदाधिकारी को कुर्सी पर बिठाने की भी आशंका।


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे की दो बड़ी ट्रेड यूनियन में अध्यक्ष पद के लिए आगामी दिनों में खाली हो रही कुर्सी की ताजपोशी को लेकर घमासान हर दिन बढ़ने लगा है। आपसी खींचतान अब मनमुटाव में तब्दील होने लगी है। कुर्सी के दावेदारों में कुछ मंडल स्तर पर मंडल मंत्री को साधने में जुटे है तो कुछ सीधे हाईकमान यानी महामंत्री के संपर्क में आकर उन्हें मनाने में लगे है।

हालांकि एक संगठन में कार्यकर्ताओं को आशंका है कि कोई पैराशूट दावेदार कुर्सी पर कब्जा न जमा लें। दूसरी ओर मंडल मंत्री बॉडीलैंग्वेज से किसी के भी पक्ष में होने का अहसास नही करवा रहे है। कुल मिलाकर संगठनों में फैमेली ड्रामें की कवायद भी चरम पर है।
मालूम हो कि एम्प्लॉइज यूनियन में वर्तमान अध्यक्ष एसएस शर्मा जून में सेवानिवृत्त होने वाले है। वहीं मजदूर संघ से मंडल अध्यक्ष रफीक मंसूरी की सेवानिवृत्ति जुलाई में होने को है।

नए दावेदार भी भर रहे दंभ

वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन में प्रमुख दावेदार की दौड़ में युवा नेता सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष शैलेष तिवारी पहले से शामिल है। इस दौड़ में संगठन की वरिष्ठता सूची में शामिल सहायक मंडल मंत्री हरीश चांदवानी का नाम भी अव्वल चल रहा है। इन्हें भी दरकिनार करना संगठन के लिए कड़ी मशक्कत साबित होगी।

मंडल मुख्यालय के बाहर भी दावेदार

इधर, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के लिए मंडल अध्यक्ष रफ़ीक मंसूरी की जुलाई में सेवानिवृत्त होने के बाद इस सीट पर अगली नियुक्ति करना टेढ़ा काम साबित होगा। क्योंकि मंडल मंत्री, सीडब्ल्यूसी मेंबर की नियुक्ति, पिछले जेसी बैंक चुनाव व इंस्टिट्यूट चुनाव में दावेदारी नही मिलने से कुछ ब्रांच पदाधिकारी अभी भी रूठे हुए है। ऐसे में अब अध्यक्ष पद पर भी इन रुष्ठ पदाधिकारियों की पैनी निगाहें है।

इधर, भोले भंडारी की छबि से प्रख्यात प्रताप गिरी चेयरमैन पद पर ताजपोशी के लिए पूरी तरह आशान्वित है। वहीं मंडल मुख्यालय के सचिन मिश्रा दाहोद व चैतन्य चौधरी उज्जैन से भी दावेदारी के लिए दखलंदाजी व दबाव बनाए हुए है।

ईद की बधाई में साध लिया निशाना

एक संगठन के खेमे में ईद की बधाई देकर भी उच्च पदाधिकारी को साधने का काम हुआ है। दरअसल वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के अध्यक्ष शरीफ़ पठान की अभी भी संगठन में खासी पकड़ है। मंडल अध्यक्ष पड़ के दावेदारों ने सुबह से ही पठान को फोन घनघनाने शुरू कर दिए। ईद की बधाई देने के बहाने इन दाबेदारों ने रुझान अपने पक्ष में करने की जमकर जुगत लगाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.