Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

10 सूत्री मांगें: रनिंग कर्मचारियों का प्रदर्शन, रेलवे लॉबी के बाहर की जमकर नारेबाजी

-ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन एवं वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन के बैनर पर प्रदर्शन

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन के निर्णय पर सोमवार को ऑल इंडिया की सभी रनिंग स्टाफ क्रू लॉबी के बाहर दोपहर 12 बजे विरोध प्रदर्शन किया गया।
मंडल मंत्री मनोहर बारठ ने उद्बोधन में कहा कि रनिंग स्टाफ के साथ दिन प्रतिदिन रेलवे बोर्ड, जोन मुख्यालय एवं मंडल स्तर पर तानाशाहीपूर्वक नौकरी कराई जा रही है। कर्मचारी को साप्ताहिक विश्राम भी नहीं मिल पा रहा है। वही ड्यूटी के अतिरिक्त घंटे होने के बावजूद भी उन्हें मुख्यालय स्टेशन पर नहीं उतारते हुए अतिरिक्त काम कराया जा रहा है। इसे लेकर रनिंग कर्मचारी बहुत आक्रोशित हैं। इसे यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रशासन ने यह बात नहीं मानी तो आगामी दिनों में हड़ताल की नौबत आ जाएगी। रनिंग के सहायक मंडल मंत्री ह्रदेश पांडे ने कहा कि रनिंग स्टाफ को अवकाश नही मिलता है। मुख्य लोको निरीक्षक को भी मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। मंडल पर 5 से अधिक मुख्य लोको निरीक्षक सेवानिवृत्ति लेने को मजबूर हो गए हैं। रनिंग कर्मचारियों का पूरा परिवार असमंजस की स्थिति में है। समय-समय पर आयोजित सेफ्टी सेमिनार की रतलाम मंड़ल में पालना नहीं हो रही है। कर्मचारियों को 1 दिन की छुट्टी के लिए भी डिवीजन ऑफिस आना पड़ता है। यह रनिंग स्टाफ बर्दाश्त नहीं करेगा।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक, मंडल कोषाध्यक्ष शैलेश तिवारी, सहायक मंडल मंत्री हरिश चांदवानी, यांत्रिक शाखा सचिव कुलदीप चौहान, यातायात शाखा उपाध्यक्ष मनीष जोशी ने रनिंग कर्मचारी एवं ट्रेन मैनेजर को संबोधित किया।
युवा महिला समिति की नमिता कुमारी, अंतिम बाला गर्ग, मंडल कार्यालय शाखा सचिव अशोक तिवारी, सामान्य शाखा सचिव पंकज पवार, यातायात शाखा अध्यक्ष राजेश जैन, ट्रेन मैनेजर कपिल गुर्जर, रोशन खान, दिनेश छपरी, रनिंग शाखा से मनोज देराश्री आशीष यादव, सुशील मिश्रा, सुरेंद्र यादव, योगेश बलवारा, मनीष मीणा सहित रनिंग कर्मचारी उपस्थित रहे। आभार ह्रदेश पांडे ने माना। तिवारी ने बताया कि मंडल की लॉबी मैं प्रदर्शन किया जा रहा है जिसमें चित्तौड़गढ़ शाम 4 बजे उज्जैन दोपहर 3 इंदौर शाम को 5 बजे एवं डॉक्टर अंबेडकर नगर लोबी परिसर दोपहर 2 बजे प्रदर्शन हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds