Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

रेलवे रनिंग स्टाफ का हल्लाबोल 20 मार्च सोमवार को, लॉबी के बाहर करेँगे नारेबाजी

–वेरे एम्पलॉइज यूनियन के पदाधिकारी, रनिंग स्टाफ मौजूद रहेगा।

-रतलाम सहित अन्य लॉबी के बाहर पर किया जाएगा प्रदर्शन।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन एवं वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन के निर्णय पर 20 मार्च 2023 को सुबह 11:30 बजे ऑल इंडिया की सभी रनिंग स्टाफ क्रू लॉबी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें रतलाम मंडल में रतलाम सहित चित्तौड़गढ़, उज्जैन, इंदौर एवं डॉक्टर अंबेडकर नगर लॉबी परिसर के बहार प्रदर्शन होगा।किया
यह प्रदर्शन यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, मंडल कोषाध्यक्ष शैलेश तिवारी, सहायक मंडल मंत्री ह्रदेश पांडे, नरेंद्र सिंह सोलंकी, हरीश चंदवानी, यांत्रिक शाखा सचिव कुलदीप चौहान, दिनेश पारीक की उपस्थिति में किया जाएगा। रनिंग स्टाफ के सहायक मंडल मंत्री ह्रदेश पांडे ने समस्त रनिंग स्टाफ एवं मुख्य निरीक्षक से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर प्रदर्शन को सफल बनाएं यह जानकारी मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।

इन समस्याओं को लेकर प्रदर्शन

-रनिंग रूम में मोबाइल फोन जमा कराना। रनिंग रूम के बाहर ना जाने की पाबंदी। रेलवे बोर्ड के ऐसे आदेश तत्काल रद्द किया जाए।
-एसपीएडी प्रकरणों में रेलवे बोर्ड के नियमों की अनुपालना सुनिश्चित की जाए।
-अतिरिक्त ड्यूटी करना बंद किया जाए। आरबीआई 143/2016 अनुपालना सुनिश्चित की जाए।
-रनिंग स्टाफ को समय पर अवकाश एवं विश्राम सुनिश्चित किया जाए।
-छोटी-छोटी साइडिंग एवं रोड साइड स्टेशनों पर रनिंग रूम, रेस्ट रूम खोलना बंद किया जाए।
-दोषपूर्ण ब्रेथ एनालाइजर मशीनों को तत्काल हटाया जाए। उसकी रिपोर्ट एवं मेडिकल रिपोर्ट में भिन्नता होने पर अनावश्यक प्रताड़ित नहीं किया जाए।
-प्रत्येक प्रखंड में मुख्य लोको निरीक्षक को प्रताड़ित किया जाना बंद किया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds