Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

175 महिलाओं को सशक्तिकरण संदेश, अधिकारों के लिए रहें जागरूक

in

-वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन ने शनिवार को मनाया महिला दिवस।
-अतिथि ने महिलाओं को कामकाज के दौरान सशक्त रहने के दिए टिप्स।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन रतलाम मंडल द्वारा शनिवार को रेलवे स्टेशन स्थित यूनियन कार्यालय पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीएमएस (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक) अनामिका अवस्थी रही। अतिथि ने महिला सशक्तिकरण को लेकर लाबी चर्चा की। अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। कार्यक्रम में रेलवे के विभागों से 175 महिलाएं शामिल हुई।
कार्यक्रम में अन्य अतिथि के रूप में ब्रह्मकुमारी अनीता दीदी, निरुपमा दीदी मौजूद रही। उन्होंने महिलाओं को पुरूषों की भांति कंधे से कंधा मिलाकर समाज मे आगे आकर काम करने को कहा। इस मौके पर यूनियन पदाधिकारियों ने भी संबोधित किउल।

कार्यक्रम में यूनियन की केंद्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक, जोनल अध्यक्ष शबाना शेख, महिला समिति की अध्यक्ष कांता तिवारी, महिला समिति सचिव रंजीता वैष्णव, अंतिम गर्ग, नमिता कुमायूं, माधुरी शर्मा, मंडल अध्यक्ष एसएस शर्मा, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, हरीश चांदवानी, कोषाध्यक्ष शैलेश तिवारी, सहायक मंडल मंत्री हरदेश पांडे एवं लोकल ब्रांच के सभी शाखा सचिव शाखा अध्यक्ष उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds