Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

सीनियर रेल अधिकारी का बंगले पर कब्जा, रेलवे वसूलेगा पूरे 15 लाख रुपए

-सीनियर डीएमएम को भारी पड़ा तबादले के दौरान बंगले पर कब्जा
-रेलवे ने शुरू की वेतन से वसूली, रिटायरमेंट भुगतान से भी होगी कटौती

रतलाम न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम रेल मंडल में वर्तमान में कार्यरत सीनियर रेल अधिकारी को तबादले के दौरान शासकीय बंगले पर कब्जा जमाना भारी पड़ गया। रेलवे ने अधिकारी पर 15 लाख रुपए का जुर्माना ठोक दिया। इतना ही नही इनके वेतन के यह राशि वसूली भी शुरू कर दी गई। इस तरह कड़ी कार्रवाई का रतलाम मंडल में पहला मामला है।
यह मामला रतलाम मंडल कार्यालय में वर्तमान में कार्यरत सीनियर डीएमएम (सीनियर डिवीजनल मटेरियल प्रबंधक) इरशाद गौरी से जुड़ा है। ये दूसरी बार तबादला होकर पसंदीदा मंडल रतलाम आए है।

वर्ष 2019 में तबादले के बाद से कब्जा
सीनियर डीएमएम गौरी का यह मामला वर्ष 2019 में रतलाम से तबादले के बाद का है। दरअसल न्यू रेलवे कॉलोनी की चर्च वाली गली में सालों से यह अधिकारी रहते आए। वर्ष 2019 में इनका तबादला रतलाम से हावड़ा हो गया। लेकिन यहां से रिलीव होने के बाद भी शासकीय बंगला खाली नहीं किया। अधिकारी ने रेल प्रशासन से कुछ दिनों तक बंगले में परिवार को रहने की मांग की। तब नियमों से इन्हें कुछ माह की अवधि तक राहत भी दी गई। इसके बाद भी बंगला खाली नही किया तो कार्रवाई के आदेश दिए गए।
15 माह का लगाया जुर्माना 15 लाख रुपए
सीनियर डीएमएम गौरी 5 अप्रैल 2023 को दोबारा रतलाम मंडल में तबादला होकर यहां आए है। 31 मार्च को इनकी यहां से सेवानिवृत्ति है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक अधिकारी का दोबारा रतलाम तबादला होने के बाद रेल प्रशासन ने बंगले के जुर्माना राशि की गणना शुरू की। तब यह राशि 15 लाख निकलकर आई। इसमें 2.50 लाख रुपए वसूलना शुरू कर दिए। जबकि शेष 12.50 लाख रुपए रिटायरमेंट की निपटारा भुगतान से काटी जाएगी।
इस तरह से की गई वसूली की गणना
विभागीय सूत्र बताते है कि अधिकारी के बंगले का
1000 रुपए किराए के मान से पहले माह 40 हजार की गणना कर वसूली की। दूसरे माह 44 हजार, तीसरे माह 48 हजार, चौथे माह 56 हजार, पांचवे माह 72 हजार, छठे माह 1 लाख 40 तथा सातवें माह 1 लाख 68 हजार के क्रम में 15 माह तक वसूली का आदेश दिया गया।

यह विभागीय मामला है। रेलवे ऐसे मामलों में नियमों के तहत कार्रवाई करती हैं।
खेमराज मीणा, जनसंपर्क अधिकारी रतलाम मंडल
—-
नोट-न्यूज जंक्शन-18 आपका अपना विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। अनियमितता, घोटाले तथा टेंडर प्रकिया में गड़बड़ी को क्रमवार दस्तावेजी आधार पर उजागर किया जाएगा। इस संबंध में संज्ञान में आने पर आप पाठकगण भी गोपनीय रूप से सूचना दे सकते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.