Logo
ब्रेकिंग
ऐसे पहुंचा दिया जाएगा फर्म विशेष को लाभ?....टेंडर की शर्तें एवं एस्टीमेट गोलमाल, रेलवे कमर्शियल डिपा... अधिकारियों में चढ़ा होली का ऐसा रंग....कलेक्टर मेडम खूब थिरकी, डीआरएम ने गले लग उड़ाया गुलाल ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत, पति स्टेशन पर करते रहे इंतजार, दरवाजा तोड़कर निकाली लाश रॉयल कॉलेज एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की अनूठी पहल ..... 'सात्विक होलिका' का दहन, पर्यावरण संरक्ष... राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार....अनिल पुरोहित अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय ... स्नेह, सहयोग से तीन वर्षों का सफल सफर..1095 दिनों तक पाठकों का प्यार, राह पर चलने की मिलती रही ताक़त दैय्या रे, दैय्या रे, चढ़ गयो पापी बिछुआ...कैसो रे पापी बिछुआ, बिछुआ...। विजिलेंस के डंक का ज़हर उतार... कर्मचारी जगत के हीरा है हीरालाल ....ग्राम नाल के प्रधानाध्यापक की सेवानिवृत्ति पर मिला अनोखा प्यार, ... जीआरपी का ट्रॉफी पर कब्जा...स्व. पुरोहित क्रिकेट टूर्नामेंट में इंजीनियरिंग विभाग की टीम को हराकर जी... राजपूत महिला मंडल ने मनाया फ़ाग उत्सव, होली के पारंपरिक गीतों पर किया सामूहिक नृत्य

पेडस्ट्रियन जोन में हो रहा कारोबार, कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति

ग्वालियर। महाराज बाड़ा पर एक तरफ तो स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन द्वारा पेडस्ट्रियन जोन तैयार कराया जा रहा है, तो दूसरी ओर इसी जोन में अब फुटपाथी बैठकर कारोबार कर रहे हैं। सैलानियों के लिए लगाई गई पत्थर की बैंच पर ये दुकानदार अपना सामान रखकर बेचते हैं। इससे पेडस्ट्रियन जोन की खूबसूरती खराब हो रही है। यहां सेटिंग के चलते मदाखलत अमला भी कार्रवाई करने से बचता है। नगर निगम का मदाखलत अमला सुबह 10 से शाम छह बजे तक अपने कर्मचारियों को तैनात रखने का दावा करता है, लेकिन छह बजे के बाद यहां बाजार लग जाता है।

मदाखलत अमले का कहना है कि अगर पुलिस सहयोग करे, तो शाम को लगने वाला फुटपाथ भी नहीं लगे। शाम को लोगों के साथ हर रोज यहां से शहर के जिम्मेदार अधिकारी भी गुजरते हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है, जबकि वर्ष 2019 में परिषद ने बाड़े की फुटपाथ को अवैध बताया था। यहां बता दे कि उच्च न्यायालय के निर्देश है कि बाड़े पर कोई भी फुटपाथ न सजे। महाराज बाड़ा पर मौजूद सुभाष मार्केट, नजरबाग मार्केट, टोपी बाजार, गांधी मार्केट पर भी स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन द्वारा हेरिटेज थीम पर पेडस्ट्रियन जोन का काम कराया जा रहा है। इस जोन में जमीन पर सुंदर पत्थर लगाने के साथ ही पत्थर की बैंच भी लगाई गई हैं, ताकि शाम के समय महाराज बाड़ा घूमने आने वाले सैलानी आराम से बैठकर बाड़े की ऐतिहासिक और खूबसूरत इमारतों को निहार सकें, लेकिन इस जोन में ही फुटपाथियों ने कारोबार शुरू कर दिया है। कारोबार के चलते पेडस्ट्रियन जोन में गंदगी इकट्ठी होती रहती है। पिछले दिनों स्मार्ट सिटी सीइओ नीतू माथुर ने जब पेडस्ट्रियन जोन का निरीक्षण किया, तो यहां पत्थर की बैंच पर रखकर समोसे और कचौड़ी बेचे जा रहे थे। इसके चलते गंदगी हो रही थी। सीइओ ने नाराजगी जताते हुए दुकानदार से ही यहां सफाई कराई थी, लेकिन अब यहां बैठने वाले फुटपाथियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.