Logo
ब्रेकिंग
समाजसेवी मेघा पाटकर 12 मार्च को रतलाम में... एम्प्लाइज यूनियन की महिला संगोष्ठी में भाग लेंगी रेलवे सीनियर डीसीएम व टीम मुंबई में पुरस्कृत.....नॉन फेर एवेन्यू के तहत इस साल 12 करोड़ रुपए प्राप्त ... रेलवे पदोन्नति परीक्षा का पर्चा लीक....सीबीआई गिरफ्तार किए दो अफसर, 17 लोको पायलट सहित 26 के खंगाल र... PCEE चर्चगेट मुंबई का एसटीएससी एसोसिएशन ने किया स्वागत प्‍लाजा की प्‍लानिंग का खेल...., रतलाम-अलवर व्‍हाया सड़क मार्ग चलाई गई स्‍पेशल गाड़ी..., रंग वाली से... डिप्टी सीटीआई महेंद्र सिंह गौतम खेल संयोजक नियुक्त....वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ ने सौंपी जिम्मेदारी शहर की स्थिति हाल-बेहाल....अव्यवस्था के खिलाफ कलम को हथियार बनाएं पत्रकार- शरद जोशी नहीं दबा सकेंगे अब महिला रेलकर्मियों की आवाज़..... यौन उत्पीड़न की शिकायत मोबाइल पर ही दर्ज करा सकेंग... टीमों का ऑक्शन कंप्लीट.....14 टीमों के 220 खिलाड़ियों के बीच होंगे 46 मुकाबले रेल यात्राओं की अनियमितता, उभरने लगे पुराने जख्‍म....राम जी के भक्‍तों को भी नहीं छोड़ा, फर्जी अवकाश...

रेलवे सीनियर डीसीएम व टीम मुंबई में पुरस्कृत…..नॉन फेर एवेन्यू के तहत इस साल 12 करोड़ रुपए प्राप्त की आय

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम रेल मंडल में इनोवेटिव आइडिया, मॉल, एटीएम सहित एडवरटाइजिंग के जरिए बेहतर आय प्राप्त करने पर सीनियर डीसीएम हिना केवलरामानी व टीम को मुंबई में अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। चर्चगेट में हुए आयोजन के पीसीसीएम तरूण जैन के हाथों पुरस्कृत किया गया।

बता दें कि रेलवे के सीनियर डीसीएम श्रीमती केवलरामानी के अधीन कमर्शियल विभाग द्वारा नॉन फेर एवेन्यू (एनएफआर) टीम द्वारा इस वर्ष 12 करोड़ रुपए की अर्निंग की है। साथ ही रेलवे बोर्ड द्वारा जारी टारगेट को बखूबी पूरा किया गया।

टीम में सेक्शन के सीएमआई बाबर कुरैशी सहित सीनियर क्लर्क द्वारा रतलाम मंडल के स्टेशन परिसर में नवाचार के प्रोजेक्ट तैयार कर विभाग के माध्यम से डीआरएम को प्रस्तुत किए गए। इसमें रतलाम में रेस्टोरेंट, मॉल सहित अन्य स्टेशनों के परिसर में एटीएम, एडवरटाइजिंग सहित अन्य प्लानिंग कर अर्निंग की गई। यही वजह है कि टीम को भी पुरस्कृत किया गया। रतलाम से टीम की ओर से चीफ कमर्शियल क्लर्क (एनएफआर सेल) राकेश अगरावत ने अवॉर्ड लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.