Logo
ब्रेकिंग
रेल यात्राओं की अनियमितता, उभरने लगे पुराने जख्‍म....राम जी के भक्‍तों को भी नहीं छोड़ा, फर्जी अवकाश... ऐसे पहुंचा दिया जाएगा फर्म विशेष को लाभ?....टेंडर की शर्तें एवं एस्टीमेट गोलमाल, रेलवे कमर्शियल डिपा... अधिकारियों में चढ़ा होली का ऐसा रंग....कलेक्टर मेडम खूब थिरकी, डीआरएम ने गले लग उड़ाया गुलाल ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत, पति स्टेशन पर करते रहे इंतजार, दरवाजा तोड़कर निकाली लाश रॉयल कॉलेज एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की अनूठी पहल ..... 'सात्विक होलिका' का दहन, पर्यावरण संरक्ष... राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार....अनिल पुरोहित अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय ... स्नेह, सहयोग से तीन वर्षों का सफल सफर..1095 दिनों तक पाठकों का प्यार, राह पर चलने की मिलती रही ताक़त दैय्या रे, दैय्या रे, चढ़ गयो पापी बिछुआ...कैसो रे पापी बिछुआ, बिछुआ...। विजिलेंस के डंक का ज़हर उतार... कर्मचारी जगत के हीरा है हीरालाल ....ग्राम नाल के प्रधानाध्यापक की सेवानिवृत्ति पर मिला अनोखा प्यार, ... जीआरपी का ट्रॉफी पर कब्जा...स्व. पुरोहित क्रिकेट टूर्नामेंट में इंजीनियरिंग विभाग की टीम को हराकर जी...

स्‍व. उमरावमल पुरोहित ट्रॉफी का शुभारंभ,  पहले दिन टीमों ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया

न्‍यूज जंक्‍शन-18

रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्‍प्‍लाइज यूनियन रतलाम मंडल द्वारा रेलवे खेल मैदान में आयोजित 13वीं स्‍व. उमरावमल पुरोहित क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन विभागों की टीमों ने बेहतर प्रदर्शन कर जीत की तथा अगले दौर में प्रवेश किया। टूर्नामेंट की शुरुआत अतिथि अपर मंडल प्रबंधक अक्षय कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय पीयूष पांडे, मंडल कार्मिक अधिकारी सोमनाथ गायकवाड़ के अलावा यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ के आतिथ्‍य में दीप प्रज्वलित व पुष्पांजलि देकर की गई

प्रवक्‍ता अशोक ने जानकारी दी है कि यूनियन के अध्यक्ष एवं ऑल इंडियन एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय उमरावमल पुरोहित स्मृति में नियमित 13 वर्षों से अंतर विभागीय टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटक मैच सुबह 8 बजे इंजीनियरिंग, बीआरआई एवं कंट्रोल के मध्य खेला गया। जिसमें बीआरआई ने अपनी जीत हासिल की। मेन ऑफ दी मैच विजय रहे।

दूसरा मैच ट्रेन मैनेजर एलेवन एवं शंभूपुरा चित्तौड़ के मध्य खेला गया। जिसमें ट्रेन मैनेजर की टीम विजेता रही। मेन ऑफ़ दी मैच योगेंद्र रहे। जीआरपी और मेडिकल के मध्य खेले गए मैच में जीआरपी ने जीत हासिल की। मेन ऑफ दी मैच अनिल देवल रहे।

चौथा मैच ट्रेड मैनेजर एवं दूरसंचार के सिग्नल के मध्य खेला गया। जिसमें ट्रेन मैनेजर विजेता रहे। मेन ऑफ़ दी मैच लोकेश रहे। इस दिन का पांचवा मैच दाहोद वर्कशॉप एवं डीजल शेड रतलाम के मध्य खेला गया। शेड की टीम ने अपनी जीत हासिल की एवं मैन ऑफ दी मैच रामकेश मीणा रहे।

इस अवसर पर यूनियन के मंडलीय पदाधिकारी शाखा पदाधिकारी मंडल महिला समिति मंडल युवा समिति एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.