नहीं बच सके, आखिर धरा ही गए…. चलती ट्रेन में विजिलेंस ने पकड़े तीन टीटीई, रतलाम के टीटीई भी धराए, एक को तो विंडो पर बिठाया
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। पश्चिम-मध्य रेलवे विजिलेंस द्वारा शुक्रवार को चलती ट्रेन में तीन टीटीई की धरपकड़ कार्रवाई की। विजिलेंस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दो टीटीई रतलाम मंडल के है। जबकि एक अन्य मामले में रेल सहायता पर शिकायत के बाद रतलाम के ही एक अन्य टीटीई को टिकिट चेकिंग से हटाकर सीनियर डीसीएम द्वारा बुकिंग विंडो की ड्यूटी पर बैठा दिया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुतबिक कोटा स्टेशन पर सुबह करीब 5:30 बजे ट्रेन से उतरे दो टीटीइयों की विजिलेंस इंस्पेक्टर दीपक उपाध्याय ने जांच की। एक टीटीई के पास निर्धारित राशि से करीब 3500 रूपए अधिक मिले। जबकि दूसरे के पास कुछ नहीं मिला। विजिलेंस को शक है कि जिस टीटीई के पास कुछ नहीं मिला, उसने मौका देखकर रुपए उसे स्टेशन लेने पहुंचे अपने बेटे को पकड़ा दिए। हालांकि इसके खिलाफ भी विजिलेंस ने मामला बनाया गया है।
इसके अलावा विजिलेंस ने मुंबई-निजामुद्दीन गरीब रथ में भी कार्रवाई की है। इसमें विजिलेंस ने रतलाम के टीटीई नीरज कौशल तथा अब्दुल नसीम के खिलाफ केस तैयार किया है। एस टीटीई के कोच में विजिलेंस को करीब आधा दर्जन यात्री बिना टिकट मिले थे। सूत्रों ने बताया कि विजिलेंस ने रतलाम से चढ़े कोटा के टीटीई के पास से रूपयो से भरा एक लिफाफा भी बरामद किया है। पूछताछ में इस टीटीई ने विजिलेंस को बताया कि यह लिफाफा पिछले स्टेशन पर उतरे एक टीटीई ने दिया है। विजिलेंस इसकी जांच कर रही है।
रतलाम के टीटीई की शिकायत पर विंडो ड्यूटी:- इधर, दो दिन पूर्व ही रतलाम के सीसीटीसी कैडर के एक टीटीई पर भी अधिकारी द्वारा कार्रवाई की गई है। ट्रेन संख्या 12939 में टीटीई वसई रोड से चढ़ा था। पुना से जयपुर के बीच रात करीब 1 बजे महिला यात्री के टिकिट की जांच की। महिला यात्री के पास ऑनलाइन टिकिट था। टिकिट की हार्ड कॉपी मांगी गई। लेकिन यात्री द्वारा उपलब्ध नहीं कराई जाने पर टीटीई द्वारा बदसलूकी की। यात्री द्वारा वीडियो बनाकर इसकी शिकायत रेल सहायता एप पर अपलोड कर दी। इसके बाद मामला रतलाम में अधिकारी स्तर पर पहुंचा। यहां सीनियर डीसीएम हीना केवलरामानी ने टीटीई को टिकिट चेकिंग से हटाकर बुकिंग विंडो पर ड्यूटी दे दी गई। बताया जा रहा कि नियमों के मुताबिक महिला यात्री से रात 10 बजे बाद टिकिट जांच नहीं की जा सकती है। वहीं तमाम यात्रियों से आदरपूर्वक वार्तालाप कर नियमों से टिकिट की जांच करना हैं। महिला यात्रियों से रात में टिकिट जांच के और भी नियम-निर्देश है। यहीं वजह है कि अधिकारी द्वारा इस मामले में कड़ी कार्रवाई की गई।
पहले भी पकड़े गए टीटीई:- विजिलेंस द्वारा टीटीई पकड़ने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी यात्रियों से अवैध वसूली के आरोप में विजिलेंस कई टीटीइयों पकड़ चुकी है। पिछले दिनों गरीब रथ ट्रेन में पकड़े गए एक टीटीई को विजिलेंस की सिफारिश पर माइनर चार्ज शीट देने की तैयारी की जा रही है। जबकि ऐसे ही मामलों में कई टीटीइयों को मेजर चार्ज शीट तक दी जा चुकी है।
