जेसीस बैंक चुनाव: परिषद का जनसंपर्क तेज….उम्मीदवार लोको पायलट मीणा इंजिन से उतरते ही साथी लोको पायलट से मिले, बोले-भाई हर हाल निकलनी सीट

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जेसीस बैंक चुनाव में पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के जनसंपर्क की स्पीड बढ़ने लगी है। परिषद के एक उम्मीदवार विश्वनाथ प्रताप सिंह लोको पायलट है। इन्होंने रतलाम स्टेशन व डीजल शेड पर गत दिवस वर्किंग कर उतरे अपने लोको पायलट साथियों से जनसंपर्क किया। बोले-भाई दोनों सीट पर परिषद को मतदान करना। हर हाल सीट निकालना चाहिए। दूसरे उम्मीदवार अजय महाजन भी साथ थे।

दरअसल, चुनावी प्रकिया में रेल संगठनों द्वारा नामांकन की प्रकिया पूरी कर ली है। 2 महिलाओं सहित 12 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। इसके बाद संगठन के उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ अलग अलग एरिया में निकलना शुरू हो गए है। परिषद के जोनल महामंत्री शिवलहरी शर्मा, मंडल अध्यक्ष मुकेश मीणा तथा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र पराशर के नेतृत्व में चुनाव के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे हुए है।नामांकन के बाद परिषद की टीम डीजल शेड पहुंची, वहां अलग-अलग सेक्शनों में जनसंपर्क किया।

इस दौरान डीआरयूसीसी मेंबर व परिषद मंडल उपाध्यक्ष अनिल उपाध्याय, प्रवक्ता सुजीत शर्मा, अनिल ओझा, रवि मीणा, कुणाल अरोरा, राधेश्याम चोटिया, रामफूल मीणा, परमेश चावला, विक्रम लांबा, नीरज मीणा, विश्वनाथ पंडित, देवीशंकर मीणा, सिकंदर खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। मामले में प्रवक्ता सुजीत ने बताया कि रविवार को इंदौर स्टेशन सहित यूनिटों में जनसंपर्क किया जाएगा।
