Logo
ब्रेकिंग
संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट...

झिलमिलाते मंच पर बही सतरंगी त्रिवेणी….राष्ट्रवाद, आध्यात्म और संस्कृति का संगम, बजती रही तालियां

-श्रीमातृ विद्या मन्दिर का वार्षिकोत्सव, विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। एक ही सांस्कृतिक मंच पर राष्ट्रवाद, आध्यात्म और संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियों ने पूरे राष्ट्रवाद की परिकल्पना को बखूबी साकार किया। हैरतंगेज कलात्मक नृत्य व क्रांतिकारी व राष्ट्रप्रेम से जुड़ी प्रस्तुतियों में नन्ही प्रतिभाओं के प्रदर्शन से  दर्शक मंत्रमुग्ध होते चले गए।

नज़ारा श्रीअरविन्द मार्ग स्थित श्रीमातृ विद्या मन्दिर विद्यालय के प्रगति भवन परिसर का था। जहां विद्यार्थियों ने सुन्दर वेशभूषा, कर्णप्रिय संगीत और मन मोह लेने वाली अद्भुत प्रस्तुतियां दी। ये वातावरण में एक अलग ही रस घोल रही थी। ये दृश्य अभिभावकों और अतिथियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहें। वार्षिकोत्सव ‘आह्वान’ में विद्यार्थियों ने जहां राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देकर खूब दाद बटोरी। वहीं विभिन्न राज्यों की संस्कृति को दर्शाने वाले नृत्य तथा आध्यात्म के रंगों में रंगा अभिनय विद्यालय के संस्कारों को प्रदर्शित कर रहा था।

मुख्य अतिथि श्री अरविन्द आश्रम बड़ौदा के वरिष्ठ साधक डॉ. शरद जोशी,श्रीअरविन्द समग्र शिक्षा समिति की अध्यक्षा श्रीमती विनीता ओझा ने अपने सम्बोधन में वार्षिकोत्सव की रंगारंग प्रस्तुतियां को हृदयस्पर्शी बताते हुए इसकी तैयारी में लगे शिक्षकों व विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा की। प्रारम्भ में अतिथियों व श्रीअरविन्द आश्रम के वरिष्ठ साधक मनोज शर्मा, ओरो आश्रम रतलाम के चैयरमेन सतीश पंड्या, रमेश पाठक आदि ने श्रीमाँ व श्रीअरविन्द के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। लोकेन्द्र सिंह सिसौदिया, सतीश पंड्या, रमेश पाठक, श्रीमती विनीता ओझा, योगिता गुप्ता,भावना शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन विशाखा सुभेदार किया। आभार यशपाल तंँवर ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.