Logo
ब्रेकिंग
धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि...

चुनावी माहौल की रंगत….उम्मीदवार रैली निकालकर डीआरएम ऑफिस पहुंचे, फ़ोटो शेषन हुए और नामांकन किया दाखिल

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। दी जेक्शन कोऑपरेटिव सोसायटी बैंक के डायरेक्टर पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन, पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद तथा ऑल इंडिया एसटी एससी यूनियन के उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए। उम्मीदवारों ने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकाली। इसके बाद ये सीधे डीआरएम ऑफिस पहुंचे। वहां नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रकिया पूरी की।
यूनियन द्वारा अशोक तिवारी एवं वाजिद खान को प्रत्याशी के रूप में चुना है। सुबह 11 बजे यूनियन कार्यालय से मंडल अध्यक्ष ह्रदेश पांडे, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक, मंडल कोषाध्यक्ष शैलेष तिवारी के नेतृत्व में रैली प्रारंभ हुई। जिसमें यूनियन के शाखा अध्यक्ष, शाखा सचिव, मंडल युवा सचिव, मंडल महिला सचिव, मंडल युवा महिला सचिव, शाखा के पदाधिकारी सहित 250 से अधिक सक्रिय कार्यकर्ता ने रैली में भाग लिया। मंडल कार्मिक अधिकारी सोमनाथ गायकवाड के कक्ष में जाकर अपना नामांकन फार्म दिया। इसी संगठन से डमी उम्मीदवार के रूप में अर्पित जैन उज्जैन, धर्मेंद्र सिंह ने दाहोद से एवं जोनल महिला प्रत्याशी के रूप में श्रीमती नमिता कुमायूं ने अपना नामांकन दाखिल किया।

पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद ने भरी हुंकार:- पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद एवं एसटी रेलवे कर्मचारी संगठन द्वारा रैली निकाली। मंडल कार्यालय में उपस्थित हुए।
बता दें कि परिषद ने संयुक्त रूप से दो उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। जिसमें विश्वनाथ प्रताप सिंह, सहायक लोको पायलट तथा अजय महाजन दाहोद वर्कशॉप में क्रेन ड्राइवर के पद पर कार्यरत हैं।

मंडल मंत्री पुष्पेंद्र पाराशर, सहायक महामंत्री प्रशांत पांडे, वित्त मंत्री संजय राठौर, परिषद के मंडल कार्यकारिणी अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, अनिल उपाध्याय, राधे श्याम नापित, सहायक मंडल मंत्री अनिल ओझा, प्रभात आनंद, धर्मेंद्र सैनी, प्रेमराज मीना, मंडल अध्यक्ष मुकेश मीणा, रनिंग शाखा अध्यक्ष रवि मीणा, रामफूल मीणा, अतर सिंह, इंजीनियरिंग शाखा सचिव फूल सिंह,
जोनल कन्वीनर राजेश दीक्षित, शत्रुघ्न वर्मा, देवी शंकर मीणा, एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन के जोनल सचिव हरिनारायण मीणा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एसटी एससी एसो. ने भी निकाली रैली:- ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे एम्पलाइज और ट्रैक मेंटेनर यूनियन के गठबंधन से सामान्य सीट पर जे.सी में चुनाव लड रहे मुकेश कुमार मीणा एवं अजय मौर्य तथा रिजर्व सीट पर गगन छपरी द्वारा डायरेक्टर पद पर अपना नामांकन पत्र सीनियर डीपीओ गायकवाड के समक्ष पेश किए।
इससे पहले मालवा अधिकारी विश्राम गृह से मण्डल कार्यालय तक रैली निकाली गई। इस मौके पर एसो. के वरिष्ठ जोनल उपाध्यक्ष आरसी वर्मा, मंडल अध्यक्ष रामावतार वर्मा, मंडल मंत्री पी.एन वर्मा, मुकेश मालवीया, रामप्रकाश शाक्य, नेमीचंद मीणा, हरिमोहन वर्मा, संजय मीणा, सीताराम मीणा सहित मंडल पदाधिकारी व ब्रांच पदाधिकारी सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.