Logo
ब्रेकिंग
धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि...

ओरो आश्रम में पांच दिवसीय शिविर का शुभारंभ….डॉ. शरद जोशी बोले-सभी जगह अनन्तता ही है 

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। श्री अरविन्द मार्ग स्थित ओरो आश्रम में शुक्रवार 5 दिसम्बर से पांँच दिवसीय स्वाध्याय, साधना, सत्संग, समागम शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में गुजरात के बड़ोदरा से डा. शरद जोशी आए। उन्होंने “श्री अरविन्द के आलोक में दिव्य जीवन की साधना” विषय पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी परमात्मा से आविर्भाव हुआ है, वो अनन्त है। अतः इस दृष्टि से सभी जगह अनन्तता ही है। श्री अरविन्द अतिमानस शक्ति का अवतार है। डॉ. जोशी ने कहा कि पृथ्वी अनन्त काल से परमात्मा के आगमन हेतु साधना कर रही है।

प्रारंभ में सामूहिक ध्यान:- प्रारम्भ में श्री अरविन्द श्री विग्रह-दिव्यांश स्थल ( समाधि ) पर सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक ध्यान किया। इसके पश्चात श्रीमाँ और श्री अरविन्द के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का समापन 9 दिसम्बर को होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.