Logo
ब्रेकिंग
रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि...

ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन की घोषणा… मुकेश मीणा व गगन छपरी डायरेक्टर पद के अधिकृत उम्मीदवार

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन द्वारा जेसी बैंक चुनाव में डायरेक्टर पद की उम्मीदवारी को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकें हुई। जिसमें डायरेक्टर पद के लिए 7 उम्मीदवारों के नाम सामने आए थे। उसमें से मंडल कार्यकारणी द्वारा आपसी सहमति से सामान्य सीट पर मुकेश मीणा (लोको पॉयलट पैसेंजर) व आरक्षित सीट के लिए गगन छापरी (ट्रेन मैनेजर पैसेंजर) का चयन किया गया। इनके नाम चुनाव लड़ने के लिए घोषित किए गए है। इस मौके पर एसो. के वरिष्ठ जोनल उपाध्यक्ष आरसी वर्मा, मण्डल अध्यक्ष रामावतार वर्मा, मण्डल मंत्री पी.एन वर्मा, मण्डल कोषाध्यक्ष भारत सिंह सोलंकी, मुकेश मालवीया, रामप्रकाश शाक्य, नेमीचंद मीणा, हरिमोहन वर्मा मौजूद रहे। इसी प्रकार मण्डल कार्यकारणी के पदाधिकारी और ब्रांच के पदाधिकारी संजय मीणा, सीताराम मीणा, शिवराम,।अजय मीणा, ओमप्रकाश मीणा, ज्ञान सिंह, किशन, आशाराम महावार, डी. आर. मीणा, रामनिवास मीणा, कै. सी गोयल, शेखर कौल, रामावतार मीणा, मनीष जाटव, रुमकेश मीणा, सुनील डागर, प्रशांत कटोरा, कपिल सोनी, गोपाल सोलंकी, अभिषेक करोसिया, बिंदराम मीणा, बिराज मीना एवं सभी मण्डल पदाधिकारी व ब्रांच पदाधिकारी मौजूद थे।

मण्डल मंत्री पी.एन वर्मा ने बताया कि जेसी बैंक डायरेक्टर पद के लिए ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन एवं ट्रेकमेंटर एसोसिएशन का आपसी पैकज तय हुआ है। जिसने ट्रैक मेंटनर एसोसिएशन की तरफ से अजय मौर्य डायरेक्टर पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। उनको कर्मचारी परिषद का समर्थन प्राप्त है। दोनों एसो.को अपना समर्थन दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.