चुनावी मैदान में संयुक्त दंगल का एलान…. पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद व एसटी रेलवे एम्प्लाइज एसो. ने उतारा संयुक्त उम्मीदवार, विश्वनाथ प्रताप सिंह लड़ेंगे चुनाव

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। आगामी जेसी बैंक डायरेक्टर पद के चुनाव में मान्यता प्राप्त संगठनों को पटखनी देने के लिए संयुक्त उम्मीदवार उतारने जा फैसला किया है। पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद एवं ऑल इंडिया एसटी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन ने अपने संयुक्त उम्मीदवार के रूप में विश्वनाथ प्रताप सिंह को सर्वसम्मति से चयनित किया है। यह घोषणा गांधी नगर स्थित परिषद कार्यालय में आयोजित संयुक्त बैठक में की गई। जिसमें दोनों संगठनों के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। एसटी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन के जोनल सचिव हरी नारायण मीना ने संयुक्त निर्णय का स्वागत करते हुए इसे संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
बता दें कि परिषद के संगठन महामंत्री शिवलहरी शर्मा के नेतृत्व में मान्यता के चुनाव में संगठन ने बेहतर प्रदर्शन कर रतलाम मंडल में मतों के आधार पर दूसरा नंबर प्राप्त किया था। लेकिन अब 22 दिसंबर को होने वाले जेसी बैंक चुनाव में संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई गई।
बैठक में एसोसिएशन की ओर से मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मीणा, सचिव कमलेश भाभर, कोसा अध्यक्ष विजय गरवाल समेत पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में पदाधिकारियों ने जोश भरा….चुनाव को लेकर बैठक में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का जोश भरते हुए ताकत से प्रदर्शन कर मतदाताओं से संपर्क में जुटने का फैसला लिया गया है। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संयुक्त उम्मीदवार विश्वनाथ प्रताप सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया और उन्हें अग्रिम बधाई दी।

बैठक में संगठन महामंत्री शिवलहरी शर्मा, प्रशांत पाण्डेय, अनिल ओझा, सुजीत शर्मा, संजय राठौर, जोगेन्दर सिंह राठौर, प्रज्वल पाण्डेय, देवी शंकर मीना, मुकेश गिनोडी, राम फूल मीना, अनिल उपाध्याय, प्रज्वल पांडेय, धर्मेंद्र सैनी, जय शर्मा,कांति लाल मईडा, मदन लाल, अटल, दिलखुश, रामकेश, पुनीराम मीना, मुनेश, राकेश, घनश्याम, ज्ञानसिंह, पुखराज, विनोद, स्वतंत्र मीना, राकेश, रवि मीना, राधेश्याम नपित, राधेश्याम चोटियां, पिंटू लाल, मेघराज, बालकृष्ण, कमलेश, घमंडी लाल, दयाराम,अतर सिंह, हेतराम विश्नोई, नाहरसिंह मीना कण्ट्रोलर एवं भारतीय मजदूर संघ (BMS/BRMS ) की इकाई परिषद और एसटी एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
संगठन महामंत्री शिव लहरी शर्मा ने बताया कि 5 दिसंबर को नामांकन रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भारी उत्साह के साथ कार्यकर्ता भाग लेंगे।
