Logo
ब्रेकिंग
धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि...

आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर….भागने की कोशिश पर पुलिस का एक्शन, आरोपी सहित घायल टीआई मेडिकल कॉलेज भर्ती

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। लक्ष्मणपुर मीराकुटी में सेवानिवृत शिक्षिका सरला धनेतवाल (68) की हत्या के आरोपी का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर इसे दबोच लिया। पुलिस गिरफ्त से भागने के प्रयास में आरोपी ने थाना प्रभारी की पिस्टल छीनने का प्रयास किया। तभी मौके पर अन्य थाना के प्रभारी ने इसके पैर पर गोली मार दी। गुत्थमगुत्था होने पर थाना प्रभारी भी घायल हुए। इन्हें तथा आरोपी को मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए ले जाया गया।

रिटायर शिक्षिका सरला मर्डर केस में पुलिस को अहम सफलता मिली। एसपी अमित कुमार के निर्देशन में पुलिस की टीम लगातार आरोपियों को तलाशने का कार्य कर रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्या की जांच में मिले तथ्यों में आरोपित सागर पुत्र मुकेश मीणा निवासी नागदा (उज्जैन) का नाम आया। मंगलवार- बुधवार रात लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ा। रतलाम लाते वक्त रावटी और रानीसिंह के बीच जंगल में पेशाब करने के लिए रुकने के दौरान उसने डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव के घुटने पर वार कर पिस्टल छीनने और भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने गोली चलाई, जो उसके बाएं पैर की टखने में लगी। शॉर्ट एनकाउंटर में थाना प्रभारी अनुराग यादव भी घायल हुए।

आरोपित और थाना प्रभारी दोनों को रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इस दौरान एसपी अमित कुमार और अन्य अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। एसपी अमित कुमार आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हत्याकांड की योजना, उसके सूत्रधार और अन्य आरोपियों के बारे में भी खुलासा करेंगे।

एडीजीपी उमेश जोगा के निर्देश पर कार्रवाई तेज:- इस हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए उज्जैन रेंज एडीजीपी उमेश जोगा भी मंगलवार शाम रतलाम पहुंचे थे। घटना स्थल का निरीक्षण किया व पुलिस अधिकारियों को हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए थे। अपने दौरे के दौरान ही मीडिया से चर्चा में एडीजीपी ने संकेत दे दिए थे कि पुलिस टीमें पूरी मेहनत से लगी है और कुछ घंटे में भी हत्याकांड का खुलासा हो सकता है।

यह है मामला:- जानकारी के अनुसार लक्ष्मणपुरा मीरा कुटी निवासी रिटायर्ड शिक्षिका सरला धनेटवाल का शव सोमवार सुबह उनके घर के बाथरूम में मिला था। महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी थी। वह अपने घर में अकेली रहती थी। सोमवार सुबह महिला को परिवारिक विवाह समारोह में रिश्तेदारों के साथ उज्जैन जाना था। जब सुबह महिला के एक रिश्तेदार ने उसे फोन किया तो उसका फोन बंद आया। इसके बाद वह उसके घर पहुंचा तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

ऐसे की हत्या व पुलिस ने ऐसे किया शार्ट एनकाउंटर :- रिटायर्ड शिक्षिका सरला मर्डर केस में इनके घर काम करने वाली बाई लीला डामोर व उसकी बेटी मोना की मुख्य भूमिका सामने आई। इन्होंने आरोपी सागर को सरला के घर केश व जेवरात के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद वृद्धा सरला के घर करीब 4 दिन से वह घुसने का प्रयास कर रहा था। सोमवार तड़के उसने घर की पेड़ी से बिजली के मीटर पर चढ़कर छत पर पहुंचने की प्लानिंग जमाई। वह छत पर पहुंच भी गया। वहां से घर के पिछले हिस्से की सीढ़ियों के घात लगाकर बैठा रहा। शिक्षिका किचन का दरवाजा खोलकर वॉशरूम में पहुंची। तभी बदमाश ने पीछे से हमला किया और चाकू से उसका गला रेत दिया। हालांकि इस दौरान बुजुर्ग ने बचाव के लिए संघर्ष भी किया। लेकिन लगातार गहरे वार से हार गई व उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक पूरी वारदात में रिटायर्ड शिक्षिका के घर काम करने वाली बाई लीला डामोर और उसकी बेटी मोना की मुख्य भूमिका रही। इन दोनों ने ही सागर मीणा को जानकारी दी थी कि सरला के घर में बहुत से गहने और रुपए हैं। आरोपी सागर मीणा काम वाली बाई की बेटी मोना का गरीबी दोस्त है। जिन्होंने मिलकर शिक्षिका के घर चोरी का षडयंत्र रचा। रतलाम एसपी अमित कुमार के मुताबिक पुलिस को पहले ही कामवाली बाई पर शक हो गया था। तब से पुलिस टीम लीला और उसकी बेटी मोना के एंगल से जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों को पकड़ कर सख्त पूछताछ की तो उन्होंने सच उगल दिया। सागर का नाम सामने आने पर पुलिस टीम उसके पीछे लग गई। तभी टीम को सागर के रावटी क्षेत्र में होने की जानकारी मिली। बीती रात करीब 12 बजे टीम ने अपराधी सागर को पकड़ लिया। जब उसे दबोचकर ला रहे थे, तभी उसने टीआई अनुराग यादव से पिस्टल छीनने का प्रयास किया। यादव से वह गुत्थमगुत्था हो गया। तभी औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने अपराधी सागर के बाएं पैर में गोली मार दी। पकड़ने के दौरान टीआई यादव को भी चोट आई। पुलिस रात 1 बजे आरोपी को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। जहां उसकी गोली निकाली गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.