Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

भैरव अष्टमी पर भव्य अन्नकूट….भैरव जी की महाआरती के पश्चात भोग लगाया, बाद में 800 भक्तजनों ने लिया प्रसादी का लाभ

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। शहर के मनीष नगर स्थित श्री मनकामनेश्वर भैरव मंदिर मनीष नगर पर भैरव अष्टमी के पर्व पर 12 नवंबर बुधवार को इस वर्ष भी आठवां अन्नकूट महाप्रसादी उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 800 भक्त शामिल हुए। मुख्य अतिथि नगर निगम अध्यक्ष मनीषा मनोज शर्मा ने आरती की। भगवान को 56 पकवानों का भोग लगाया। इसके बाद भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया।

श्रीमनकामनेश्वर महादेव काला गोरा भेरू सेवा मंडल इस आयोजन में कस्तूरबा नगर, मनीष नगर विद्या विहार, सुभाष गृह निर्माण, एमबी नगर, तुलसी नगर, सिद्धार्थ नगर आदि एरिया से कई भक्तजनों ने प्रसादी का लाभ लिया।

इस आयोजन में सेवा मंडल के केआर गामण, आरएस राठौर, चुनेकर, राजेंद्र सिंह सोलंकी, पुखराज राठौर, प्रदीप सिंह जादोन, मोहित टाक पहलवान,  मंदसौरकर, पन्नालाल गोस्वामी, निलेश टाक, ओझा,  दुर्गेश पाटीदार, पवन राठौड़, लक्ष्मण, अशोक टंडन और अन्य साथियों का सहयोग दिया।

आयोजन के लिए श्री मनकामनेश्वर महादेव व काला गोरा भेरू सेवा मंडल अध्यक्ष बीएल टाक मनीष नगर ने आभार माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds