Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

Run For Helth….नशामुक्ति के लिए संकल्प, दौड़कर दिया नशे से दूर रहने का संदेश

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। बजरंग दल द्वारा नशामुक्ति के लिए संपूर्ण मालवा प्रांत में जिला केंद्र एवं प्रखंड केंद्र पर 9 से 16 नवंबर को रन फ़ॉर हेल्थ के तहत दौड़ के आयोजन किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में 14/11/25 को श्रीराम प्रखंड एवं हनुमान प्रखंड में रन फ़ॉर हेल्थ कार्यक्रम संपन्न हुआ। दौड़ हनुमान ताल से प्रारंभ होकर 80 फ़ीट रोड होते हुए अलकापुरी भारतमाता मंदिर पर समाप्त हुई। कार्यक्रम के पश्चात बजरंग दल जिला संयोजक मुकेश व्यास एवं औद्योगिक थाना प्रभारी सत्येन्द्र रघुवंशी ने कार्यकर्ताओं को उद्बोधित किया कि युवा किसी भी राष्ट्र की शक्ति होते हैं जिनका समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए यह अत्यन्त महत्वपूर्ण हो जाता है कि अधिक से अधिक युवा नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ें।
देश के सामने मौजूद इस चुनौती को स्वीकार करते हुए आज हम सब नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एकजुट होकर संकल्प लेते हैं कि न केवल हमारा समाज, परिवार, मित्र बल्कि हम स्वयं भी नशामुक्त रहेंगे। क्योंकि बदलाव की शुरुआत स्वयं से होती है। इसलिए आइए हम सब मिलकर अपने रतलाम जिले को नशा मुक्त बनाने का दृढ़ संकल्प करें।
हम भारतवासी यह संकल्प ले कि ‘आत्मनिर्भर भारत से ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए, हम स्वदेशी और भारत में निर्मित चीजों को, अपने जीवन का अहम हिस्सा बनाएंगे, और ऐसी चीजों का इस्तेमाल करने पर, गर्व महसूस करेंगे। अब से हमारी हर खरीद, हर निर्माण, मातृभूमि के गौरव और, स्वाभिमान से प्रेरित होगी।
विद्यालय, महाविद्यालय, कोचिंग क्लासेस आदि शिक्षण जिलों के हज़ारों प्रखंडों में ऐसे अनेक कार्यक्रमों का आयोजन वर्षभर में होने चाहिए।
उन्होंने कहा कि हम शपथ ले कि मैं अपने देश अपने शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
उपस्थित पदाधिकारी विभाग सह संयोजक राजाराम आहोरी, जिला सह मंत्री अक्षय गोमे, बजरंग दल जिला संयोजक मुकेश व्यास, सहसंयोजक मुन्नू कुशवाह, पूर्णकालिक यश गामड़ , जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख नीरज सतवानी, जिला सह गोरक्षा प्रमुख गनी सत्तावत, जिला सहसेवा प्रमुख हर्षित ठाकुर,श्रीराम प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड संयोजक विकास यादव, प्रखंड गोरक्षा प्रमुख,विशाल यादव सह संयोजक श्री राम प्रखंड,प्रवीण नागर ज्वाइन बजरंगदल जिला प्रमुख रोहित मुरारिया, प्रखंड मंत्री दुर्गेश डगर, संयोजक अंशुल लोधा उपाध्याय, मनीष टाक सहसंयोजक, रौनक सोलंकी विद्यार्थी प्रमुख, प्रखंड एवं खंड के पदाधिकारी उपस्थित थे।
यह जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल दी

Leave A Reply

Your email address will not be published.