Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

जीडी हॉस्पिटल में रतलाम की पहली सौगात…आयुष्मान योजना के तहत फ्री हृदय एंजियोप्लास्टी सुविधा, शिविर में कई मरीजों का निशुल्क उपचार

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। शहर के रत्नपुरी एरिया स्थित जीडी हॉस्पिटल में जीवाई फाउंडेशन के सहयोग से 14 से 16 नवम्बर 2025 तक विशाल नि:शुल्क हृदय रोग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लिया।

हॉस्पिटल मैनेजर नंदकिशोर पाटीदार ने बताया कि शिविर में मरीजों ने बढ़चढ़ लाभ लिया। कुल 98 मरीजों का पंजीकरण हुआ। जिनमें से 24 मरीजों को एंजियोग्राफी की सलाह दी गई। अब तक जी डी हॉस्पिटल मे 15 मरीजों की एंजियोग्राफी तथा 6 मरीजों की एंजियोप्लास्टी सफलतापूर्वक आयुष्मान योजना मे नि:शुल्क की गई। शिविर में RML हॉस्पिटल, न्यू दिल्ली के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक कुमावत (MD, DM – Cardiology) एवं डॉ. विजय पाटीदार (MD – Medicine) ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। मरीजों को ईसीजी, ईको, ब्लड प्रेशर एवं अन्य आवश्यक हृदय संबंधी जाँचें नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं। आयुष्मान भारत योजना के तहत योग्य मरीजों कि एंजियोप्लास्टी पूर्णतः नि:शुल्क कि गई। अस्पताल प्रबंधन ने बताया की अब तक आयुष्मान योजना के मरीजो को निशुल्क एंजियोप्लास्टी के लिए इंदौर, वडोदरा या अहमदाबाद जाना पड़ता था लेकिन अब हार्ट अटैक के मरीजो को एंजियोप्लास्टी की सुविधा आयुष्मान कार्ड से जी डी हॉस्पिटल मे ही निरंतर 24×7 उपलब्ध रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.