Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

पत्रकारों के हित की मांग के वादों को भूली सरकार, नारेबाज़ी कर दिलाई याद, सौंपा ज्ञापन

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश को स्मरण पत्र सौंपा।
मुरैना में किए गए वादों को पूरा करने की माँग की गई। इससे पहले वाहन रैली निकाली तथा नारेबाज़ी जी गई। इसके बाद ज्ञापन सौंपा गया।
बता दें कि विगत 26 अक्टूबर को कान्हा किसली में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें प्रदेशाध्यक्ष शलभ भदौरिया के आव्हान पर 11 नवम्बर को दोपहर 3 बजे मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ अपनी 6 सुत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपाने का फैसला लिया गया था। इस क्रम में संघ के जिलाध्यक्ष राजेश जैन के नेतृत्व में संघ के वरिष्ठ नेता शरद जोशी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री के नाम जिला मुख्यालय रतलाम पर कलेक्टर को स्मरण पत्र सौंपा गया। जिसमे मुख्यमंत्री द्वारा संघ के मुरैना अधिवेशन में संघ मांगों को लेकर किए गए वादों का स्मरण दिलाते हुए 6 सूत्रीय मांगों को शीघ्र पूरा करने की माँग की गई।

संघ के महासचिव दिनेश दवे ने बताया कि मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के मुरैना अधिवेशन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संघ की 6 सूत्रीय मांगों जिसमे पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, मालवीय नगर भोपाल स्थित पत्रकार भवन को पुनः संघ को वापस करने, पत्रकार पेंशन योजना एवं श्रद्धा निधि में अधिमान्यता की शर्त को समाप्त करने, प्रदेश के सभी जिलों में पत्रकार भवन निर्माण हेतु भूमि आबंटित करने, प्रदेश के टोल टैक्स नाकों पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्डधारी पत्रकारों को टोल टैक्स से छूट देने, राष्ट्रीय राजमार्गों पर अधिमान्य पत्रकारों को टोल में छूट प्रदान करने एवं पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना को पूर्णतया निशुल्क करने पर शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया था। लेकिन आठ माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई निर्णय नहीं हो सका। इन्ही मांगों के निराकरण हेतु आज रतलाम जिले के श्रमजीवी पत्रकार ने जिला न्यायालय तिराहे से वाहन रैली निकालकर जिलाधीश कार्यालय पहुंचे। जहाँ अपनी मांगों के निराकरण को लेकर नारेबाजी की गई। तत्पश्चात संभागीय उपाध्यक्ष गोविंद उपाध्याय ने स्मरणपत्र का वाचन किया और जिलाधीश को स्मरण पत्र सौंपा। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार ऋषि कुमार शर्मा, संघ के संभागीय महामंत्री विजय मीणा, संभागीय कार्यसमिति सदस्य सुजीत उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष आरिफ कुरैशी, मनोज भंडारी, श्रीनाथ योगी, महासचिव दिनेश दवे, वरिष्ठ पत्रकार अजय तिवारी, कोषाध्यक्ष किशोर जोशी, सौरभ कोठारी, अशोक शर्मा, राजू केलवा ,जलज शर्मा, अदिति मिश्रा, नीलेश बाफना, विमल कटारिया, मुबारिक शेरानी, समीर ख़ान, विवेक चौधरी, उपेंद्र पटोदिया, रवि माली, साजिद ख़ान, राजू लुनिया, रवि सिसोदिया, किशन साहू, प्रह्लाद बारोदिया सहित सैलाना, नामली, बाजना एवं शिवगढ़ क्षेत्र के पत्रकार मौजूद थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.