रेलवे महाप्रबंधक ने किया सम्मान….कमर्शियल विभाग की सीनियर क्लर्क पूर्वा को वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे में नारी शक्ति महिला कर्मचारियों का विभागीय गतिविधियों में अव्वल रहने का क्रम जारी है। इस क्रम में वाणिज्य विभाग की सुश्री पूर्वा कोठारी ने भी सम्मान अपने नाम किया।
दरअसल मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रतलाम के वाणिज्य विभाग में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत सुश्री पूर्वा कोठारी ने यह उपलब्धि विजिलेंस विभाग द्वारा विजिलेंस अवेयरनेस वीक के अंतर्गत आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में हासिल की। इन्हें क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम स्थान रहने पर महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे द्वारा सम्मानित किया गया। पूर्वा पूर्व में राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित वाक प्रतियोगिता में भी क्षेत्रीय स्तर पर महाप्रबंधक द्वारा सम्मानित हो चुकी है।
बता दें कि आरआरबी (ntpc) 2019 की भर्ती के तहत ये वरिष्ठ लिपिक के पद पर रतलाम मंडल में चयनित हुई। 2 वर्ष के भीतर इनको दूसरी बार महाप्रबंधक से सम्मान मिला। यह रतलाम मंडल के लिए गर्व का विषय है। पूर्वा वाणिज्य विभाग में गुड्स का कार्य देखती है। वाणिज्य अधिकारियों द्वारा भी इनके कार्य की सराहना की जाती है।
