Logo
ब्रेकिंग
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प...

वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के पूर्व महामंत्री स्व. जेजी माहुरकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। एनएफआईआर के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के पूर्व महामंत्री स्व. जेजी माहुरकर की 5वीं पुण्यतिथि पर सोमवार शाम को रेलवे स्टेशन स्थित मज़दूर कार्यालय पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया।

इस मौके पर दादा माहुरकर अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा दादा तेरा नाम रहेगा… जैसे नारे लगाए गए। तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर संघकर्मियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मण्डल मंत्री अभिलाष नागर ने संबोधित करते हुए स्व. माहुरकर के पदचिह्नों पर चलकर संगठन को मजबूत करने और रेल कर्मचारियों की सेवा करने की बात कहीं। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रफ़ीक मंसूरी, जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे एवं योगेश पाल ने माहुरकर को याद करते हुए अपने अनुभव बताए। उनके द्वारा रेल कर्मचारियों के हितों में किए गए कार्यों को याद किया।
इसके पश्चात कार्यालय में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। आने वाले चुनावों के लिये दिशा निर्देश दिए गए। पुरानी पेंशन स्कीम के लिए लगातार लड़ने की बात कही। बताया गया कि आलाकमान से भी यही आदेश हैं। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौर, सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम, अरविंद शर्मा, शाखा सचिव गौरव ठाकुर, आशाराम मीणा, सुमित गर्ग, अशोक टंडन महिला समिति की रंजीता वैष्णव, जीवन देवी खंडेलवाल, सुनीता राठौर सहित अन्य मौजूद रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.